फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the lines of Brahmasarovar, Geeta Aarti will be started at Jyotisar Tirtha, the form of the pilgrimage will also change.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर ज्योतिसर तीर्थ पर शुरू की जाएगी गीता आरती, तीर्थ का भी बदलेगा स्वरूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Brahmasarovar, Geeta Aarti will be started at Jyotisar Tirtha, the form of the pilgrimage will also change.
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर अब ज्योतिसर तीर्थ पर भी महाआरती होगी। यह महाआरती गीता की होगी, जिसमें सामाजिक संस्थाओं से लेकर आम व खास लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए खास आरती स्थल भी बनाया जाएगा। यही नहीं पूरे तीर्थ को नया स्वरूप दिया जाएगा। इसके तहत न केवल सभी पाथ (सड़क) का नवनिर्माण होगा बल्कि पर्यटन सूचना केंद्र से लेकर लाइट एंड साउंड शो के लिए नया टिकट घर भी बनाया जाएगा। तीर्थ को नया स्वरूप देने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तैयारी में जुटा है। प्रपोजल भी तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा गया है, जिसके मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्रह्मसरोवर पर हरिद्वार की तर्ज पर पिछले कई वर्षों से महाआरती की जा रही है, जिसके लिए बेहद खास आरती स्थल बनाया गया है। यहां हर रोज ब्रह्मसरोवर महाआरती की जाती है, जिसमें वीवीआईपी से लेकर आम लोग भी शामिल हो चुके हैं। अब इसी तर्ज पर ज्योतिसर तीर्थ पर भी गीता महाआरती शुरू किए जाने की केडीबी ने तैयारी की है। यह महाआरती स्थल तीर्थ के मुख्य गेट से प्रवेश करते ही तट पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही तीर्थ को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन






हर रोज पहुंचते हैं पांच हजार से ज्यादा पर्यटक

तीर्थ पर हर रोज पांच हजार से ज्यादा पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचते हैं। अल सुबह से लेकर देर रात तक यहां पर आना-जाना लगा रहता है। तीर्थ के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 करोड़ के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री ने किया था लोकार्पण

ज्योतिसर तीर्थ पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करीब 250 करोड़ का ड्रीम प्रोजेक्ट ज्योतिसर अनुभव केंद्र का कार्य भी जारी है। फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों की लागत से तैयार किए गए दो हॉल का लोकार्पण किया था। 2017 से जारी महाभारत थीम पर आधारित इस प्रोजेक्ट के तहत पांच म्यूजियम बनाए जा रहे हैं। पहले म्यूजियम में कुरुक्षेत्र के 48 कोस के दर्शन कराए जाएंगे तो दूसरे में महाभारत के 18 दिन तक चले युद्ध को अत्याधुनिक तकनीकी से दिखाया जाएगा। तीसरे में युद्ध के कारण स्पष्ट होंगे। चौथे में गीता की प्रासंगिकता बताई जाएगी तो पांचवें म्यूजियम में पहले के भारत की तुलना करते हुए वर्तमान के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाएगा। इसमें एनिमेटेड रियलिटी, होलोग्राफिक सफ्रेस इमेज, थ्री-डी मैपिंग, लेजर लाइटिंग होगी। बहुउद्देशीय हॉल के अलावा कई अन्य कार्य भी पूरे किए जा रहे हैं।



बॉक्स, 35
प्रपोजल मंजूर होते ही शुरू की जाएगी निविदा प्रक्रिया : उपेंद्र
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि तीर्थ पर गीता महाआरती शुरू करने से लेकर अन्य कार्यों का भी प्रपोजल प्रदेश सरकार को भेजा गया है। इसके मंजूर होते ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और तय समय में निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed