फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the last Monday of Sawan, chants of 'Bam Bhole' reverberated in the Shiva temples

Kurukshetra News: सावन के अंतिम सोमवार शिवालयों में गूंजे बम भोले के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
On the last Monday of Sawan, chants of 'Bam Bhole' reverberated in the Shiva temples
कुरुक्षेत्र। सावन के आखरी सोमवार पर दुखभंजन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
- शिवभक्ति की उमंग में डूबे श्रद्धालु, व्रती श्रद्धालुओं ने किया सावन व्रत का उद्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सावन माह का अंतिम सोमवार शिव भक्तों के लिए आस्था और भक्ति से परिपूर्ण रहा। सुबह होते ही जिले के प्रमुख शिवालयों श्री स्थानेश्वर महादेव, श्री कालेश्वर महादेव, प्राचीन दुखभंजन मंदिर, श्री संगमेश्वर महादेव अरुणाय सहित अन्य शिव धामों में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे। मंदिरों में बम भोले, हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयघोष गूंजते रहे।



श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही लाइनों में लग जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, आक और भांग आदि से भगवान शिव का पूजन प्रारंभ कर दिया। व्रती श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से शिवलिंग पर दूध, जल, शहद और दही से अभिषेक करते हुए अपने व्रत का उद्यापन विधिपूर्वक किया और पवित्र जल चढ़ाकर भगवान शिव से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। महिला श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह देखा गया। जिले की धार्मिक संस्थाओं की ओर से विशेष पूजन और कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कुरुक्षेत्र। सावन के आखरी सोमवार पर दुखभंजन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। सावन के आखरी सोमवार पर दुखभंजन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed