{"_id":"6a6258b25143ccb326071e4e","slug":"on-the-first-day-84-students-enrolled-at-rksd-college-and-18-at-the-government-college-kurukshetra-news-c-245-1-kht1014-152721-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पहले दिन आरकेएसडी कॉलेज में 84 और राजकीय कॉलेज में 18 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पहले दिन आरकेएसडी कॉलेज में 84 और राजकीय कॉलेज में 18 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी। विज्ञप्ति
कैथल। पहली मेधा सूची जारी होने के बाद कॉलेजों में स्नातक पाठयक्रमों में वीरवार से दाखिले शुरू हो गए। पहले दिन आरकेएसडी कॉलेज में 84 विद्यार्थियों ने और राजकीय कॉलेज में 18 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए फीस जमा की। पहली मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जमा कर अपनी सीट पक्की कर सकेंगे।
वहीं फीस जमा नहीं करने पर खाली सीटों के लिए 29 जुलाई को दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। हालांकि पहले दिन ही उच्चतर शिक्षा निदेशालय का पोर्टल सुबह ठप हो गया और काफी देर तक तकनीकी खामियों के कारण दाखिले नहीं हो सके। हालांकि बाद में पोर्टल सुचारु रूप से चलता रहा है। आरकेएसडी कॉलेज में दाखिले के लिए अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली। प्रिंसिपल का कहना था कि तकनीकी खामी नहीं आती तो पहले दिन ही अच्छी संख्या में दाखिले हो जाते।
आरकेएसडी कॉलेज में पहले दिन किस कोर्स में कितने दाखिले हुए
आरकेएसडी कॉलेज में पहले दिन बीए में 26, बीकॉम में 25, बीसीए में 8 और बीएससी में 24 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अनेक विद्यार्थी केवल प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, शुल्क, छात्रवृत्ति व अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त करने के उद्देश्य से भी महाविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज में पहले दिन हुए दाखिले...
राजकीय कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन बीएससी फिजिकल साइंस में 7 और बीकॉम में पांच विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके अलावा बीसीए में 2, जबकि बीए, बीए (ऑनर्स अंग्रेजी), बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और बीएससी (ऑनर्स केमिस्ट्री) में एक-एक विद्यार्थी ने प्रवेश लिया। कॉलेज प्रशासन को आगामी दिनों में प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
दाखिला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल...
पहली मेधा सूची में जगह बनाने वाले युवा 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर दाखिला ले सकते हैं। 29 जुलाई को दूसरी मेधा सूची जारी होगी और 30 30 जुलाई से 3 अगस्त दूसरी सूची के चयनित विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। तीसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग से 4 अगस्त से बची हुई सीटें भरी जाएंगी। 5 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल दोबारा खुलेगा, नए पंजीकरण व आवेदन में संशोधन का अवसर मिलेगा। 6 से 12 अगस्त तक शेष सीटों पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग होगी। 13 से 19 अगस्त के बीच बची हुई सीटों पर प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग के जरिये दाखिले होंगे।
पहले दिन तकनीकी खामियों के कारण दाखिले देरी से शुरू हो सके लेकिन उसके बावजूद विद्यार्थियों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। पोर्टल सही चला तो दूसरे दिन कॉलेज में पहली मेधा सूची में शामिल ज्यादातर विद्यार्थी दाखिला ले लेंगे, ऐसी संभावना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि विद्यार्थी इंतजार न करके अपनी फीस जमा कर अपनी सीट पक्की कर लें, ताकि बाद में परेशानी न उठानी पड़े।
डॉ. गगन मित्तल, प्रिंसिपल, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल।