फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the day of police presence, the public got a sense of security, kurukshetra

पुलिस उपस्थित दिवस पर जनता को कराया सुरक्षा का अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
On the day of police presence, the public got a sense of security, kurukshetra
नाका लगाकर कार की चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस के जवानों ने सोमवार को जनता के बीच रहकर पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। इस संबंध में पुलिस की ओर से जिलेभर में 11 जगह पर विशेष नाके लगाए गए। पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी संभाली। यातायात व्यवस्था के अलावा 250 पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी पैदल गश्त तथा नाकाबंदी पर जनता के बीच में मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि पुलिस उपस्थिति दिवस पर मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा, देवीलाल चौक, पिपली चौक, सेक्टर-2/3 कट, इंद्री चौक लाडवा, बराड़ा रोड शाहाबाद, कुम्हार माजरा, ट्यूकर, अधोया व बस अड्डा पिहोवा पर विशेष नाके लगाए गए। इसके अलावा गलियों, मार्केट एरिया व अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज, 25 चीता राइडर्स, पीसीआर व स्कूटी टीम जनता के बीच रहे। इनमें 250 से ज्यादा पुलिस जवान शामिल थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस उपस्थिति दिवस मनाने का मकसद पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे को चरितार्थ करना है। जनता को विश्वास दिलाना है कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर है। उपस्थिति दिवस के दौरान नाकाबंदी व पेट्रोलिंग के माध्यम से संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखना, नशा तस्करी पर रोक लगाना, अवैध असला रखने वाले अपराधियों को पकड़ना, वाहन चोरी को रोकना सहित वाहनों की जांच करना मुख्य लक्ष्य है। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण व अवैध पार्किंग रोकना, स्थानीय अपराधियों की जांच करना व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed