फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the auspicious occasion of Mahashivratri, one should adopt the Shiva principle: Swami Gyananand

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपनाना चाहिए शिव तत्व : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
On the auspicious occasion of Mahashivratri, one should adopt the Shiva principle: Swami Gyananand
कुरुक्षेत्र। स्वामी ज्ञानानंद   रूद्राभिषेक करते हुए। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार देर रात्रि को गीता ज्ञान संस्थानम स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में विश्व कल्याण के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने रूद्राभिषेक किया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव तत्व को अपनाना चाहिए, जो भोले नाथ की उस महान भावना को दर्शाता है जिसमें वे विष पीकर भी अमृत बांटते हैं। भगवान भोले नाथ स्वयं कष्ट सहकर भी दूसरों को सुख देने का मार्ग दिखाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राधा कृष्ण स्वरूप को शिव पार्वती स्वरूप में दिव्य रूप से सजाया गया जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संपूर्ण वातावरण हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भजन रसिक रत्न सुनील वत्स व राजेंद्र चोपड़ा ने गोपेश्वर महादेव के भजनों पर सज रहे भोले बाबा, निराले चोले में.....की मधुर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भक्ति रस घोल दिया। भजनों की गूंज से पूरा परिसर शिवमय बन गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए।
विज्ञापन


आकाश नर्सरी कॉलोनी में आयोजित की गई प्रभातफेरी
श्री कृष्ण कृपा गोशाला सेवा समिति की ओर से होली पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार आकाश नर्सरी कॉलोनी में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की ओर से आयोजन में विशेष सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। स्वामी ज्ञानानंद   रूद्राभिषेक करते हुए। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। स्वामी ज्ञानानंद   रूद्राभिषेक करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed