फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Punya Smriti Diwas, BKs pledge to imbibe divine qualities

Kurukshetra News: पुण्य स्मृति दिवस पर दिव्य गुणों को धारण करने का बीके ने लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
On Punya Smriti Diwas, BKs pledge to imbibe divine qualities
कुरुक्षेत्र। पुण्य स्मृति दिवस पर वंदन करती बीके सदस्याएं। विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति धाम सेवा केंद्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दादी जानकी, हृदय मोहिनी और चंद्रमणि की पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मा वत्सों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिव्य गुणों को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया। मार्च माह में महान आत्माओं के अव्यक्त होने के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज ने दिव्य आत्माओं के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर लगभग 61-62 वर्ष पूर्व प्रेम दीदी ने लक्ष्मण भाई के साथ मिलकर ब्रह्माकुमारी संस्था का एक छोटा-सा पौधा लगाया था। अब विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित होकर समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान कर रहा है। कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र पंजाब जोन के अंतर्गत आता है, जिसका संचालन दादी चंद्रमणि ने किया। दादी चंद्रमणि सच्चे, निष्कपट, निर्भय एवं गुणग्राही व्यक्तित्व की धनी थी। उनकी तपस्या और नेतृत्व के कारण उन्हें शेर-ए-पंजाब की उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजयोगिनी दादी जानकी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीमित औपचारिक शिक्षा (चौथी कक्षा तक) के बावजूद उन्होंने 104 वर्ष की आयु तक विश्व के लगभग 140 देशों में समाज सेवा, आध्यात्मिक जागृति और विश्व शांति के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्हें विश्व की सबसे स्थिर मन वाली महिला होने का गौरव भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दादी गुलजार, जिन्हें अव्यक्त नाम हृदय मोहिनी प्राप्त हुआ, परमधाम से परमात्मा का संदेश सुनाती थी, जिसे मुरली कहा जाता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संकल्प लिया।

इस मौके पर बीके राधा, बीके लता, बीके पुष्पा, बीके नेहा, बीके प्रियंका, बीके पूनम, बीके आरती, बीके भारती, बीके सिमरन और बीके संतोष इत्यादि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुरुक्षेत्र। पुण्य स्मृति दिवस पर वंदन करती बीके सदस्याएं। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। पुण्य स्मृति दिवस पर वंदन करती बीके सदस्याएं। विज्ञप्ति- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed