फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Guru Purnima, disciples expressed their devotion towards their Guru

Kurukshetra News: गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरु के प्रति प्रकट की श्रद्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
On Guru Purnima, disciples expressed their devotion towards their Guru
इस्माईलाबाद। शहर व क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। धार्मिक व सामाजिक स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां पर शिष्यों ने अपने गुरुओं के प्रति अपना आदर भाव प्रकट किया। इसी तरह गुरु गोरखनाथ धाम में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। धाम के महंत तेजनाथ ने अपने गुरु की पूजा कर उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी पहला स्थान दिया गया है। हमें हमेशा अपने गुरुओं का आदर सम्मान करना चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चल कर समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। इसके अलावा शहर में अनेक स्थानों पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया तथा शिष्यों ने अपने गुरुओं के लिए अपना प्रेमभाव प्रकट किया। इस मौके पर प्रहलाद भगत शर्मा, विनोद गोयल, रामचंद्र कोमल, सूरज बंसल, राजेंद्र गोयल, सुनील कोमल, रामकुमार, पवन शास्त्री, जवाहर लाल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed