फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Olympian Navneet Kaur becomes vice captain of Indian women's hockey team, wave of happiness

Kurukshetra News: ओलंपियन नवनीत कौर बनी भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान, खुशी की लहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Olympian Navneet Kaur becomes vice captain of Indian women's hockey team, wave of happiness
शाहाबाद। महिला हॉकी टीम उप-कप्तान नवनीत कौर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। ओलंपियन नवनीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम की एक बार फिर उप-कप्तान बनी है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले पिछले वर्ष भी एशियाई खेलों की तैयारी से पहले नवनीत कौर को उप कप्तान की जिम्मेदारी कोच यानेक शपमेन ने दी थी। उसके बाद वंदना कटारिया को टीम का उप कप्तान बनाया गया और अब एफआईएच प्रो. लीग 2023-24 के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिए नवनीत कौर को उप कप्तान बनाया गया है।
बता दें कि कुछ साल पहले तक शाहाबाद महिला हॉकी खिलाड़ियों का देश की महिला हॉकी टीम में दबदबा रहा है। पद्मश्री रानी रामपाल सहित शाहाबाद हॉकी ने देश को पांच महिला हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। इनमें खिलाड़ी संदीप कौर, सुरेन्द्र कौर, रीतू रानी, जसजीत कौर और पदमश्री रानी रामपाल शामिल है लेकिन पिछले कुछ सालों से शाहाबाद हॉकी को ग्रहण लगा हुआ था, यहां से खिलाडी महिला हॉकी टीम में तो रही है, लेकिन उनके पास कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं थी।
विज्ञापन




बड़ी ज़िम्मेदारी, में खुश हूं : नवनीत कौर

उप कप्तान नवनीत कौर ने संपर्क करने पर कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी से बेहद खुश है। टीम की नई कप्तान सलीमा टेटे है, उन्हें सविता पूनिया की जगह नियुक्त किया गया है। टीम में 24 खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि बेल्जियम चरण 22 से 26 मई तक चलेगा, जबकि इंग्लैंड चरण एक जून से नौ जून तक चलेगा। भारत 22 मई को अर्जेंटीना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए दोनों चरणों में अर्जेंटीना, बेल्जियम, स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगा। अभी भारत फिलहाल एफआईएच प्रो. लीग 2023-24 में आठ मैचों में आठ अंक के साथ छठे स्थान पर काबिज़ है। नवनीत ने कहा कि बेल्जियम और इंग्लैंड में पूरी टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करेगी। वहीं शाहाबाद मारकंडेश्वर स्टेडियम के पूर्व कोच बलदेव सिंह का कहना है कि नवनीत कौर को यह जिम्मेदारी देना दूरदर्शी निर्णय है। उन्हें कई कप्तानों के साथ खेलने का अनुभव है और उप कप्तान के पद पर वह पहले भी रह चुकी है। अब फिर बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed