फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Old woman entered the house in broad daylight snatched jewelry, Kurukshetra

दिन दहाड़े घर में घुसकर वृद्धा से छीने गहने

Mon, 27 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Mon, 27 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Old woman entered the house in broad daylight snatched jewelry, Kurukshetra
अस्पताल में घायल वृद्ध। - फोटो : Amar Ujala
महिलाओं को निशाना बना कर लूट करने वालों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहा है। रविवार को भी निवासी गांव में घर में आंगन में लेटी एक वृद्धा से बदमाश ने गहने लूट लिए और फरार हो गया। छीनाझपटी में महिला घायल हो गई। जिसे बाद में कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लाडवा के गांव निवासी में 90 वर्षीय वृद्धा प्यार कौर घर में अकेली थी। घर के अन्य सदस्य खरीदारी करने के लिए लाडवा आए हुए थे। प्यार कौर अपने घर के आंगन में चारपाई पर लेटी हुई थी। आंगन के चारों और दीवार खड़ी है लेकिन गर्मी के चलती दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान महिला को अकेली देखकर एक युवक घर में घुस गया और महिला से कानों में पड़ी सोने की बालियां, अंगूठी व कलाई में पड़ी  सोने की एक चूड़ी छीनने की कोशिश की। वृद्धा ने युवक को गहने लूटने से रोकने का प्रयास भी किया। इसी छीनाझपटी में वह घायल हो गई। इसका फायदा उठा बदमाश गहने लेकर भाग गया। इसी दौरान महिला की 9 वर्षीय पोती खुशप्रीत आ गई और उसने बदमाश को भागते देख लिया। बच्ची ने शोर मचाया तब आसपास के लोग वहां जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी जब वृद्धा के पास पहुंचे तो देखा कि वह बदहवास और घायल है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गइ्र। परिजनों के आने के बाद महिला ने सारा घटनाक्रम बताया। महिला की हालत देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। खास बात यह है कि देर शाम तक परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed