{"_id":"66f3550b617beafcac0623b7","slug":"officials-should-make-farmers-aware-tvsn-prasad-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-124550-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जागरूक करें अधिकारी : टी वी एस एन प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जागरूक करें अधिकारी : टी वी एस एन प्रसाद
Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने मंगलवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए फसल अवशेष प्रबंधन बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस के तहत कहीं पर भी फसल अवशेषों में आग ना लगे।
इस रणनीति के तहत बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही साथ उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के तहत किसानों को जरूरी मशीनें उपलब्ध करवाने व फसल अवशेषों में बिल्कुल भी आग न लगाने बारे रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
मुख्य सचिव ने फसल अवशेष प्रबंधन विषय के तहत कहा कि प्रत्येक जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और गांव स्तर पर नोडल अधिकारी लगाए जाए और संबंधित उपमंडल अधिकारी नागरिक को अपने-अपने एरिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर उपायुक्त राजेश जोगपाल ने जिला में फसल अवशेष प्रबंधन हेतू बनाई गई व्यापक कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में सभी किसानों को जागरूक किया जा रहा है और सभी गांव में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। इसके साथ-साथ स्कूलों में भी छात्रों के माध्यम से किसानों और आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस समय कुल 653 कस्टम हायरिंग सेंटरों व निजी किसानों के पास कुल 6849 मशीने केवल पराली प्रबंधन हेतु उपलब्ध है और जिला कुरुक्षेत्र में दो बड़े प्लांट सहित 15 अन्य छोटी-छोटी यूनिट भी स्थापित है जोकि 3 लाख टन पराली का प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त है। इसके साथ-साथ जिला में इन-सीटू मैनेजमेंट पर भी जोर दिया जा रहा है।
खंड स्तर पर सात और गांव स्तर पर 417 टीमों का गठन किया जा चुका है, जो कि आग लगने की घटनाओं पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने आमजन से आगजनी की घटनाओं की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नं. 112 पर देने बारे अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सभी चुनाव में कार्यरत सभी एफ.एसटी टीमों को भी मॉनिटरिंग करने बारे कहा गया है। उप कृषि निदेशक कार्यालय में कंट्रोल रूम में 01744-220504 स्थापित कर दिया गया है।