{"_id":"66679c025f8022569f05bb17","slug":"officials-should-get-drains-and-canals-cleaned-before-monsoon-season-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-119345-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मानसून सीजन से पहले नाले, नहरों की सफाई करवाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मानसून सीजन से पहले नाले, नहरों की सफाई करवाएं अधिकारी
Tue, 11 Jun 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में बाढ़ प्रबंधन के तहत सिंचाई विभाग, नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने की। उन्होंने नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बाढ़ प्रबंधन के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं, उसकी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि नालों-नालियां व नहरों की सफाई का कार्य दुरुस्त होना चाहिए।
बरसात से पहले-पहले यह सभी कार्य दुरुस्त हो जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे सफाई व्यवस्था के कार्य की वास्तविकता जानने के लिए 10 दिन के बाद यानि 20 जून को मौका निरीक्षण करेंगे यदि कहीं लापरवाही सामने आई तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारियों ने 30 जून तक यह कार्य पूरा करने बारे आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष पहाड़ी क्षेत्र से अचानक ज्यादा पानी आने के कारण कुरुक्षेत्र के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था, इस बात को ध्यान में रखते हुए कहीं भी पर अब ऐसी स्थिति ना हो, इसके लिए रूपरेखा तैयार करते हुए कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा, सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता मुनीष बब्बर, सरस्वती हेरिटेज से कार्यकारी अभियंता नवतेज सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।