{"_id":"697a6f4fe523c62aff051fba","slug":"officers-should-complete-the-work-related-to-d-plan-soon-deputy-commissioner-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-149220-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी प्लान से संबंधित कार्य जल्द पूरे करें अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी प्लान से संबंधित कार्य जल्द पूरे करें अधिकारी : उपायुक्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में डी प्लान स्कीम से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में डी प्लान स्कीम से संबंधित कार्यों को अधिकारी तय समय सीमा में पूरा करें और उनकी जानकारी संबंधित पोर्टल पर भी अपडेट करें। योजना से संबंधित अधिकारी संबंधित बिल भी समय पर दें।
उपायुक्त ने कहा कि 2025-26 में डी प्लान के तहत 15 करोड़ 22 लाख रुपये की राशि आई है जिसमें से चार करोड़ 73 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत 220 कार्य होने हैं जिनमें से 134 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और 71 पर काम चल रहा है।