{"_id":"608dad378ebc3e8dbe5c3d09","slug":"officer-to-focus-on-oxygen-supply-kurukshetra-kurukshetra-news-knl68805438","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऑक्सीजन की आपूर्ति पर फोकस रखें अधिकारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ऑक्सीजन की आपूर्ति पर फोकस रखें अधिकारी’
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर में कोविड-19 के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से ग्रसित लोगों को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की मांग काफी बढ़ गई है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दवाइयों, ऑक्सीजन, बैड, वेंटिलेटर, इंजेक्शन स्टॉक से संबंधित सारी जानकारी को अप टू डेट रखे ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।
विधायक सुभाष सुधा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक में अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर पूरी तरह फोकस रखा जाए ताकि कहीं भी ऑक्सीजन की कमी न हो। कोरोना संबंधित दवाइयों व इंजेक्शन की कमी नहीं होनी चाहिए और पारदर्शी प्रणाली से वितरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नियमित रूप से अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे ताकि कोरोना के संक्रमित मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का सही आकलन किया जा सके और खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने का काम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जिले में नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे और नप अधिकारी कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य और कचरा उठान कार्य सुचारु रुप से करवाएं। इस मौके पर जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह, एमओ लज्जा राम, आरएमओ डा. अरोड़ा, डीआईओ अनुपमा भारल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।