फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Obstacles in Jhinda and Daduwal Medical Colleges: Virk

झींडा और दादूवाल मेडिकल काॅलेज में अड़चन : विर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Obstacles in Jhinda and Daduwal Medical Colleges: Virk
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। वीरवार को मीरी-पीरी संस्थान के कार्यकारी समूह के चेयरमैन रघुजीत सिंह विर्क और वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह कायम पुरी ने इस मामले में प्रेसवार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा और बलजीत सिंह दादूवाल सरकार के पिट्ठू बन गए हैं।
विज्ञापन

इन्हीं लोगों के कारण पिछले 10 वर्षों से एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज का निर्माण अधर में लटका हुआ है। सैकड़ों छात्र चिकित्सक बनने से वंचित रह गए हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा कमेटी का कुल बजट 104 करोड़ रुपये है, जबकि अकेले मीरी-पीरी संस्थान का वर्ष 2027-28 का बजट 130 करोड़ रुपये है। अगले वर्ष यहां मेडिकल कॉलेज शुरू होने वाला है जिसमें 100 सीटें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

साथ ही 400-450 बेड का अस्पताल बनेगा। एसजीपीसी प्रतिवर्ष 10 से 20 करोड़ रुपये संस्थान के लिए भेज रही है, जबकि संस्थान का मासिक खर्च चार से पांच करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद पर छह दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। 20 मार्च को हुई घटना के बाद दोनों पक्षों बलजीत सिंह दादूवाल और एसजीपीसी की ओर से तत्कालीन एसपी को शिकायत दी गई थी। अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। विर्क ने कहा कि जो भी कब्जा करना चाहता है, वह अदालत जाए लेकिन मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अड़चन न डाले। हरियाणा कमेटी के सदस्य मोहनजीत सिंह ने कहा कि पराजित लोग माहौल खराब करने पर लगे हैं।

दादूवाल पंजाब के गुरदासपुर से आकर तानाशाही कर रहे हैं। सिख पंथक दल के प्रधान जगदेव सिंह गाबा ने मांग की कि दादूवाल की सुरक्षा तुरंत वापस ली जाए, क्योंकि वे पुलिस सुरक्षा की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed