फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nukeerz balanced, balanced and passionate

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने 44 सेकेंड के भाषण में भरा बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nukeerz balanced, balanced and passionate
कुरुक्षेत्र। रोड़ धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बुजुर्ग से आशीर्वाद लेता ओल - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अपने हरियाणवीं अंदाज से गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने सभी का मन जीत लिया। ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने मात्र 44 सेकेंड में अपनी बात कहकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों तक में जोश भर दिया। हालांकि नीरज को सुनने के लिए लोगों को लंबा इंतजार जरूर करना पड़ा, मगर जैसे ही नीरज ने बोलना शुरू किया सभी ने उत्साहपूर्वक उनकी बात सुनी।
विज्ञापन

मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्डी नीरज चोपड़ा रोड़ भवन में रोड़ समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। रोड़ समाज की ओर से ओलंपियन नीरज चोपड़ा, हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार सहित समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया था। अपने चहेते खिलाड़ी नीरज की एक झलक के लिए हर कोई व्याकुल था। जैसे ही नीरज चोपड़ा कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने तालियों के साथ नीरज का जोरदार स्वागत किया। बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों का जोश देखते ही बन रहा था। नीरज को मंच पर अपने सामने पाकर बुजुर्गों चंदगीराम अपने आप को रोक नहीं पाए और नीरज चोपड़ा पर आधारित गीत पर झूमने लगे।
विज्ञापन

बुजुर्गों के जोश को देखकर ओलंपियन नीरज भी खुद को नहीं रोक पाए और मंच से उतरकर बुजुर्ग के पास पहुंचकर पांव छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कई लोगों ने नीरज के साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया तो नीरज से किसी को भी निराश नहीं किया। उधर, कई बच्चे मैं भी नीरज चोपड़ा बनूंगा, धन्य है दादी पोता का बैनर लेकर पहुंचे। उन बच्चों को देखकर नीरज ने खूब मेहनत करने की प्रेरणा दी। वहीं समाज की ओर से नीरज चोपड़ा को पांच लाख 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र के कार्यक्रम में न पहुंचने पर उनके पिता मलखान सिंह को दो लाख 11 हजार रुपये का चेक दिया गया। इस मौके सांसद नायब सैनी, हरियाणा पर्यटन विकास निगम चेयरमैन एवं पूंडरी विधायक रणधीर गोलन, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब ट्रेनिंग करके अपने देश का नाम करें रोशन
हरियाणवी अंदाज में नीरज चोपड़ा ने कहा कि आज बहुत मजा आया, बुजुर्गो का, बच्चों का और दादा का जोश देखने को मिल रहा है। भगवान से यही दुआ है कि युवा अपने-अपने क्षेत्र में खूब ट्रेनिंग करके अपना, अपने मां-बाप, गांव, प्रदेश व भारत का नाम रोशन करें और सभी की सेहत ठीक रहे।

हरियाणा की मिट्टी में ही खेल
मुख्यातिथि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की मिट्टी में ही खेल है। अन्य प्रदेशों के मुकाबले हरियाणा में खिलाड़ियों की संख्या भी ज्यादा हैं। वहीं सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं भी प्रदान कर रही है। हरियाणा की खेल पॉलिसी, नकद पुरस्कार सहित अन्य सुविधाओं की बात की जाए तो अन्य प्रदेश के मुकाबले बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed