Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NSS help desk launched at KU to assist new students.

Kurukshetra News: केयू में नए विद्यार्थियों की मदद के लिए एनएसएस की हेल्प डेस्क शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
NSS help desk launched at KU to assist new students.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनएसएस की हेल्प डेस्क पर जानकारी लेता छात्र। स्वयं - फोटो : srinagar news
कुरुक्षेत्र। केयू में दाखिले के लिए पहुंच रहे नए विद्यार्थियों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-3 की ओर से बुधवार को हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेज के सत्यापन, छात्रावास, छात्रवृत्ति और विश्वविद्यालय की अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दी गई। दिनभर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हेल्प डेस्क पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।
विज्ञापन


एनएसएस स्वयंसेवकों ने नए विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, प्रवेश प्रक्रिया और विश्वविद्यालय के नियमों की जानकारी देने के साथ उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। कई विद्यार्थियों ने दस्तावेज और प्रवेश से जुड़ी जानकारी ली, जबकि छात्रावास और छात्रवृत्ति को लेकर भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। एनएसएस यूनिट-3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि माथुर ने कहा कि नए विद्यार्थियों की सहायता करना एनएसएस की सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed