फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRI arrested for kidnapping, looting and beating

Kurukshetra News: एनआरआई का अपहरण, लूट व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
NRI arrested for kidnapping, looting and beating

विज्ञापन


शाहाबाद। सीआईए एक ने हथियार के बल पर एनआरआई का अपहरण, लूट व मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह निवासी रायपुर खुर्द जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।



सतविंद्र सिंह निवासी धीन जिला अंबाला ने बताया कि वह इटली में खेतीबाड़ी का काम करता है तथा उसके पास वहां की नागरिकता है। वह कभी-कभी अपने गांव धीन में आता-जाता रहता है। 24 फरवरी को वह इटली से अपने गांव धीन आ रहा था। उसने दिल्ली एयरपोर्ट से अपने गांव धीन के लिए कार बुक की थी।
विज्ञापन




जब वह धंतौड़ी के पास आया तो उसके पीछे से आ रही कार ने उसकी कार का रास्ता रोककर पांच छह युवक ने उसके कार चालक के साथ मारपीट की व उसको कार से नीचे उतारकर हथियार के बल पर अपनी कार में बैठाकर अंबाला की तरफ चल दिए। इंडियन ऑयल डिपो अंबाला कैंट के पास पहुंचकर उन युवकों ने उसके साथ मारपीट की व उससे नकदी, मोबाइल व सारा सामान लूटकर उसे वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। थाना शाहाबाद ने मामला दर्ज हाेने के बाद अपराध अन्वेषण शाखा-एक एक ने जांच के बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed