फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now you will not have to wait long for ultrasound, ultrasound will be done every day

Kurukshetra News: अल्ट्रासाउंड के लिए अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, हर रोज होंगे अल्ट्रासाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to wait long for ultrasound, ultrasound will be done every day
कुरुक्षेत्र: जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए अब मरीजों को दो से तीन माह का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड केंद्र खुलेगा, जिसके लिए अस्पताल में स्थायी सोनोलॉजिस्ट को स्थायी नियुक्ति मिली है। इससे पहले अस्पताल में मरीजों के दो दिन ही अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। शाहाबाद से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राज डेपुटेशन पर अल्ट्रासाउंड करने पहुंच रहे थे। सोनोलॉजिस्ट डॉ. गुलशन के आने के बाद अब सप्ताहभर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मिलेगी। अस्पताल में डॉ. लज्जा राम की सेवानिवृत के बाद से रेडियोलॉजिस्ट तो करीब एक साल से सोनोलॉजिस्ट का पद रिक्त था।
विज्ञापन


रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों को अल्ट्रासाउंड की होती है जरूरत
अस्पताल में इलाज के लिए रोजाना 1800 से 1900 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से 100 से ज्यादा मरीजों के रोजाना अल्ट्रासाउंड लिखे जा रहे हैं। अस्पताल में व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को जेब ढीली कर निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जाना पड़ता है। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में दो से तीन माह तक इंतजार करने को मजबूर रहते हैं।
विज्ञापन



अब सप्ताहभर होंगे अल्ट्रासाउंड : डॉ. सारा
पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल का कहना है कि अब जिला अस्पताल में मरीजों के रोजाना अल्ट्रासाउंड होंगे। अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट डॉ. गुलशन ने पदभार संभाल लिया है। पहले महज दो दिन ही अल्ट्रासाउंड होते थे। ऐसे में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed