{"_id":"6a00eebfd80d3788ef069964","slug":"now-you-will-get-tb-test-report-in-two-hours-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154652-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब दो घंटे में मिलेगी टीबी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब दो घंटे में मिलेगी टीबी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नई ट्रूनेट मशीनों के साथ डॉ संदीव व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। टीबी मरीजों की जांच अब जिले में पहले से अधिक तेज और सटीक हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग को छह नई ट्रूनेट मशीनें मिली हैं, जिनकी मदद से अब मरीजों की टीबी जांच रिपोर्ट करीब दो घंटे में उपलब्ध हो सकेगी। इन मशीनों के लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधुनिक जांच सुविधा पहुंच जाएगी।
ट्रूनेट मशीनें सीएचसी बाबैन, सीएचसी झांसा, सीएचसी मथाना, पीएचसी स्याना सैदां, पीएचसी इस्माइलाबाद और आदेश मेडिकल कॉलेज में स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक मशीन की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिला टीबी अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि ये चार मॉड्यूल वाली आधुनिक मशीनें हैं, जिनमें एक साथ कई टेस्ट किए जा सकते हैं। मशीन टीबी के बैक्टीरिया की पहचान करने के साथ यह भी बताती है कि मरीज पर टीबी की दवाओं का असर होगा या नहीं। विशेष रूप से रिफैम्पिसिन दवा के प्रति रेजिस्टेंस की जांच भी इसमें संभव है।
विज्ञापन
अभी तक कई जगह माइक्रोस्कोपी के जरिए बलगम जांच की जाती थी, जिसमें रिपोर्ट आने में अधिक समय लगता था, लेकिन ट्रूनेट मशीन न्यूक्लिक एसिड टेस्ट तकनीक पर काम करती है जो मात्र दो घंटे में सटीक परिणाम देती है। मशीन में मरीज के बलगम का सैंपल विशेष चिप के माध्यम से जांचा जाता है। सबसे पहले मशीन यह बताती है कि टीबी बैक्टीरिया मौजूद है या नहीं, इसके बाद दूसरी जांच में दवा प्रतिरोधक क्षमता की रिपोर्ट सामने आती है। इससे गंभीर मरीजों की जल्द पहचान हो सकेगी और समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा।
ग्रामीण स्तर पर होगा बड़ा फायदा : डॉ संदीप : जिला टीबी अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन टीबी डॉ. संदीप अग्रवाल का कहना है कि अब टीबी की जांच और तेज हो जाएगी। जिले में टीबी को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग हैं।
जिला टीबी मुक्त अभियान के तहत यह एक और बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि अब ग्रामीण स्तर पर भी टीबी की जांच जल्दी हो जाया करेगी, जिससे लोगों को और सहूलियत मिलेगी।