फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now you can apply for solar water pump till May 30

Kurukshetra News: सोलर वाटर पंप के लिए अब 30 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now you can apply for solar water pump till May 30
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी।
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान अर्थात कुसुम योजना के तहत सोलर वाटर पंप के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर अब 30 मई कर दी गई है। जिन किसानों ने बिजली ट्यूबवेल के लिए आवेदन जमा करवाए थे, उनको ये सोलर पंप दिए जाएंगे। एक हाॅर्स पावर से लेकर 10 हाॅर्स पावर तक की क्षमता के सोलर वाटर पंप के लिए आवेदन करने की तारीख अब 30 मई तक बढ़ा दी है। जो लोग वर्ष 2021 तक बिजली ट्यूबवेल के लिए आवेदन कर चुके हैं, उनको सरकार बिजली नलकूप की बजाय 75 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर वाटर पंप दे रही है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि आवेदक किसान अपनी बिजली विभाग की यूजर आईडी से सोलर पंप के लिए पीएमकुसुम.हरेडा.जीओवी.इन वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आवेदन के समय मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा, जिससे सोलर वाटर पंप के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि 30 मई तक ये आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed