फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the wall of Bibipur lake will not be removed from Markanda Head

Kurukshetra News: मारकंडा हेड से बीबीपुर झील की अब नहीं हटाई जाएगी दीवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Now the wall of Bibipur lake will not be removed from Markanda Head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। मारकंडा हेड से बीबीपुर झील की तरफ दीवार हटाने के विरोध में 12 गांवों के लोग उतर आए और भाकियू के बैनर तले महापंचायत की। इसमें दर्जनों की संख्या में किसान पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ-साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।
अधिकारियों द्वारा यथास्थिति को बनाए रखने के लिखित आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और महापंचायत एवं धरने की समाप्ति की घोषणा की। सुबह ही किसान महापंचायत में पहुंचने शुरू हो गए थे, जहां यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने किसानों की ओर से विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग रखी। कुछ देर बाद अधिकारियों ने बताया कि एक्सईएन चंडीगढ़ मीटिंग में है। लिहाजा उनके निर्देशानुसार एसडीओ राकेश कुमार किसानों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने एसडीओ के सामने मांग रखते हुए कहा कि झील पर दीवार के लिए जो स्थिति बनी हुई है उसे छेड़ने की बजाय वैसे ही रखा जाए। अगर किसी उच्चाधिकारी के लिखित आदेश नहीं है तो उस नेता का नाम बताया जाए, जिसके मौखिक आदेश पर यह दीवार हटाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने किसी भी नेता का नाम लेने से बचते हुए इसे रूटीन की प्रक्रिया बताया और किसानों को लिखित में आश्वासन दिया की मौके पर यथास्थिति रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रकार से दीवार या निकासी चैनल से छेड़छाड़ नहीं होगी। इसके बाद किसानों ने दीवार के सामने से हटी मिट्टी को दोबारा लगाने की बात कही तो वहां खड़ी मशीनों से तुरंत काम शुरू कर दिया गया और मिट्टी लगाकर झील की तरफ आने वाले तटबंधों को मजबूत किया गया। एसडीओ के लिखित आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। एसडीओ राकेश कुमार को किसानों की ओर से भी मांग पत्र भी सौंपा गया, जिसमें किसानों ने मांग रखी की निकासी चैनल में खड़े पेड़ों की कटाई करके इसे साफ नहीं किया जाए। क्योंकि पेड़ और अवरोधक हटते हैं तो बाढ़ का सीधा पानी उनके खेतों की तरफ जाएगा, जिससे उनका भारी नुकसान होगा।

एसडीओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे इसे आला अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। तब तक काम बंद रखा जाएगा। इस मौके पर अमृतपाल बाजवा भौर, सुखविंदर भाकियू प्रधान कंवलजीत छज्जूपुर, विनोद बाखली, सुखविंद्र मुकीमपुरा, युवा उप प्रधान गुरलाल असमानपुर, मलकीत बाजवा, गुलाब मुकीमपुरा, विशाल मुकीमपुरा, पंडित देवी चंद शर्मा, भूपेंद्र एडवोकेट, सतविंदर राणा, दविंदर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed