{"_id":"6a19f7705c2c25fbbb067ecf","slug":"now-the-video-of-fee-collection-from-the-students-family-goes-viral-three-more-students-return-home-from-the-super-100-centre-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155619-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब छात्रा के परिजन से फीस वसूली का वीडियो वायरल, सुपर-100 केंद्र से तीन और छात्र घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब छात्रा के परिजन से फीस वसूली का वीडियो वायरल, सुपर-100 केंद्र से तीन और छात्र घर लौटे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैसे देते अभिभावक। वायरल वीडियो से लिया स्क्रीन शॉट ।
कुरुक्षेत्र। बारना स्थित सुपर-100 संस्थान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी तीन छात्रों ने संस्थान छोड़ने का फैसला लिया। संस्थान में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं, अभिभावकों से मुलाकात और छात्रों पर मानसिक दबाव के आरोपों के बीच अब एक नया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा को संस्थान से ले घर जाने पहुंचे अभिभावक फीस को लेकर अधिकारियों से बहस करते दिखाई दे रहे हैं।
अभिभावक का आरोप है कि छात्रा को तब तक संस्थान से नहीं जाने दिया गया, जब तक 12वीं कक्षा की दाखिला फीस जमा नहीं करवाई गई जबकि उनकी बेटी की कक्षा 11 की सारी फीस वे जमा करवा चुके थे। परिजनों ने इसका विरोध भी जताया। उनका कहना था कि जब बच्ची संस्थान छोड़ रही है तो फीस को लेकर दबाव क्यों बनाया जा रहा है।
अभिभावक ने बताया कि वे अगले दाखिले के रुपये भी देने के लिए तैयार थे, बावजूद इसके उनकी बेटी को तीन घंटे बाहर आने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने फीस दी तभी उनकी बच्ची को वे ले जा सके। कई अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि संस्थान में वर्दी, किताबें, डीएमसी रखने आदि के नाम पर फीस तो ली जाती है, लेकिन कई मामलों में उसकी रसीद उपलब्ध नहीं कराई जाती।
विज्ञापन
बीते दिनों भी सुपर-100 संस्थान को लेकर कई अभिभावकों और विद्यार्थियों ने गंभीर आरोप लगाए थे। खाने-पीने की व्यवस्था, छात्रों से मुलाकात में पाबंदी, मानसिक उत्पीड़न और अन्य सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। अब तक करीब 53 विद्यार्थी संस्थान छोड़ चुके हैं। हालांकि संस्थान और शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन लगातार सामने आ रहे आरोपों ने सुपर-100 की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियों का मामला मेरे संज्ञान में नहीं : डीईओ
डीईओ विनोद कौशिक का कहना है कि उक्त वीडियो का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही ऐसा कोई अभिभावक उनके पास आया है। उन्होंने कहा कि अगर 11वीं के जाने वाले बच्चे से 12वीं की फीस ली गई है तो आगे चलकर वह छात्रा जिस सरकारी स्कूल में दाखिला लेगी वहां एडजस्ट हो जाती हैं।
मानवाधिकार में हो चुकी है शिकायत
सुपर 100 में चल रहे विवाद के बाद सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता ढुल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार में इसकी शिकायत दर्ज करवाई हैं, जिसमें पूर्व में छोड़कर गए कई छात्रों ने संस्थान पर गंभीर आरोप लगाए थे इसी को लेकर श्वेता ने इसकी शिकायत की हैं।