फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the third government will be formed in the form of municipal body in the state: Naib Saini

अब प्रदेश में नगर निकाय के रूप में बनेगी तीसरी सरकार : नायब सैनी

Tue, 18 Feb 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Now the third government will be formed in the form of municipal body in the state: Naib Saini
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में अब नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार बनेगी, जिसके बाद घर-घर तक सरकार की योजनाओं का फायदा पहुंच सकेगा। इस प्रदेश में केंद्र, राज्य और अब शहर की सरकार मिलकर तेजी के साथ विकास कार्यों को पूरा करेंगी। भाजपा के मेयर, चेयरमैन और पार्षद भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। यह दावा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। वे सोमवार को नए लघु सचिवालय में नगर परिषद थानेसर की उम्मीदवार माफी ढांडा और पार्षद पद के 32 उम्मीदवारों का नामांकन भरवाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सभी से बातचीत भी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने नगर परिषद थानेसर की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार माफी ढांडा का सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार परमजीत सिंह के पास नामांकन पत्र दाखिल करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है, चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा। प्रत्येक कार्यकर्ता उसे गंभीरता से लड़ता है। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए हैं और इन चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने इस दौरान कहा कि थानेसर नगर परिषद के अध्यक्ष पद और सभी 32 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। इन सभी वार्डों में लोगों की इच्छा के अनुसार ही प्रत्याशियों को खड़ा किया गया है और सभी प्रत्याशी युवा और दिन रात काम करने के लिए तत्पर है। इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष कलसाना, गुरनाम सिंह सैनी, रविन्द्र सांगवान, प्रदीप झांब, सुरेन्द्र सैनी कुक्कु, टोनी मदान, मलकीत ढांडा, भाजपा के सभी मंडल प्रमुख, नेता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
वार्ड की समस्याओं और शहर के विकास के लिए तैयार की सूची

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और मांगों की सूची तैयार की है। इसी तरह अध्यक्ष पद की उम्मीदवार माफी ढांडा की तरफ से भी शहर को विकसित करने के साथ-साथ आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए सूची तैयार की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों सूचियों को लेकर भाजपा की तरफ से शहर के विकास के लिए एक खाका तैयार किया जाएगा और चुनावों के बाद योजनाबद्ध तरीके से हर वार्ड का सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को अपनाकर विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed