{"_id":"6556727944c2ffd7c00c4de9","slug":"now-the-students-of-kuvi-from-1990-to-2010-got-mercy-chance-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-8669-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब कुवि के 1990 से 2010 तक के विद्यार्थियों को मिला मर्सी चांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब कुवि के 1990 से 2010 तक के विद्यार्थियों को मिला मर्सी चांस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से कुवि में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए मर्सी चांस दिया जाएगा, जिससे वे अब फिर से परीक्षा दे सकेंगे। कुवि के रिअपीयर, इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट, यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों सहित अन्य डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज के ऐसे छात्र, जो कि कुवि की ओर से निर्धारित समय में सभी चांस खत्म हो गए हैं। अब उन्हें मर्सी चांस मिलेगा। इसके लिए कुवि प्रशासन की ओर से अनुमति प्रदान की गई है।
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और अकादमिक परिषद के अनुमोदन पर गठित समिति ने रिअपीयर, इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट के यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों (सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा) सहित डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सिज के छात्रों के लिए मर्सी चांस के लिए मंजूरी दी गई हैं। कुवि से विभिन्न विषयों में पढ़ने वाले शैक्षणिक सत्र 1990 से 2001 के दौरान नामांकित छात्र अब अतिरिक्त फीस 30 हजार रुपये, परीक्षा शुल्क व विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं सत्र 2001 से 2010 के दौरान नामांकित छात्र अतिरिक्त फीस 25 हजार रुपये परीक्षा शुल्क व विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर तक कर सकते हैं।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि मर्सी चांस मिलने वाले विद्याथी अप्रैल-मई 2024 में परीक्षा दे सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा जो किसी कारण से परीक्षा से वंचित रह गए या फिर जिनके नंबरों में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि मर्सी चांस से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।