फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now take a blow to the INLD, the BJP return Saini

अब इनेलो को लगेगा झटका, सैनी की भाजपा में वापसी

Fri, 08 Aug 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 08 Aug 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now take a blow to the INLD, the BJP return Saini
कांग्रेस साथ अब इनेलो को भी जल्द बड़ा झटका लगने जा रहा है,क्योंकि पूर्व मंत्री बलबीर सैनी एक बार फिर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बलबीर सैनी लोकसभा चुनाव-2014 में इनेलो के रनरअप प्रत्याशी थी। यहां बता दें कि ताऊ देवीलाल की पार्टी से पहली बार 1987 में विधानसभा पहुंचे सैनी हरियाणा के कृषि मंत्री रह चुके हैं।

इसके बाद उन्होंने ताऊ देवीलाल की पार्टी का साथ छोड़ दिया और 1991 से लेकर 2014 तक बलबीर सैनी ने पांच विधानसभा और एक लोकसभा का चुनाव लड़ा और इनमें वे चार विधानसभा और एक लोकसभा में रनरअप रहे।
विज्ञापन


पिहोवा क्षेत्र और सैनी सामुदाय में मजबूत पैठ रखने वाले बलबीर सैनी, लोकदल, आजाद, हविपा,भाजपा और इनेलो से साथ जोड़ते-तोड़ते नहीं पारी खेलने पारी भाजपा के साथ खेलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रोचक पहलू ये है कि पिछले राजनीतिक कैरियर में सैनी का ये दूसरा राजनीतिक दल होगा। जिसमें वे वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वे 1987 के बाद 2011 में ताऊ देवीलाल की पार्टी में दोबारा शामिल हुए।

2011 में वे भाजपा से इनेलो में आए थे। 2011 के बाद एक बार बलबीर सैनी में भाजपा प्रेम जागृत हुआ है। भाजपा में उनकी वापिसी समधि कनेक्शन से होने जा रही है।

यहां गौरतलब है कि बलबीर सैनी के दो सगे भाई जुलाई में भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। दरअसल इस बार लोकसभा चुनाव में बलबीर सैनी का मुकाबला अपने समधि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी से था।

इस चुनाव के कारण समझा जा रहा था कि इनके संबंधों में खटास आ चुकी है। लेकिन सांसद समधि जी ने बलबीर सैनी की भाजपा में एंट्री का रास्ता आसान कर दिया। पता चला है कि भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के नेटवर्क से ही बलबीर सैनी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। जब बलबीर सैनी से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे अलावा पड़ोसी जिला के एक इनेलो विधायक भी जल्द भाजपा में आ रहे हैं।
हविपा,भाजपा व इनेलो में रहे अहम पदों पर
पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी के महासचिव,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और इनेलो के वर्तमान स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर पूर्व मंत्री बलबीर सैनी पिहोवा से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। इसका बड़ा कारण ये है कि भाजपा के पास पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से कोई मजबूत दावेदार नहीं था। लिहाजा सैनी की एंट्री करा कर लक्ष्य साधने का प्रयास होगा। वैसे भी चुनाव लड़ने और मजबूत पोजिशन में रहने का उन्हें तजुर्बा हासिल है।
असंतुष्ट हूं, मगर रिंगटोन-झंडी अभी भी इनेलो की
‘अमर उजाला’ ने जब उनका फोन मिलाया तो उनके मोबाइल में आज भी इनेलो की ट्यून हरी-हरी पगड़ी वाले की, सारी वोट चौटाले...बजी। पूर्व मंत्री ने कहा अभी भी मैं हरी झंडी वाली गाड़ी में  सवार हूं। लेकिन पार्टी की गतिविधियों से संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने भाजपा में जाने की इच्छा जताई और इस पर जल्द फैसला सुनाने की भी बात कही।
बंता की भाजपा में एंट्री
कुरुक्षेत्र के कांग्रेसी दलित नेता एवं दो बार विधायक रह चुके बंताराम वाल्मीकि 10 अगस्त भाजपा में शामिल होंगे। वे नीलोखेड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा एवं पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। उनसे पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी, जिला उपप्रधान, जिला महासचिव तथा नगर पार्षद सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह ही ‘अमर उजाला’ ने कांग्रेस के पूर्व विधायक दलित नेता के भाजपा में जाने की खबर प्रकाशित की थी।

अब टिक्कू भी होंगे भाजपा में
दशकों से कांग्रेस से जुड़े अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विश्वपाल गोयल टिक्कू भी शीघ्र ही कांग्रेस को बाय-बाय करने जा रहे हैं। टिक्कू की अग्रवाल समाज के अलावा दूसरे सामुदायों में तगड़ी पैठ है। अभी तक उनकी पहचान पुराने कांग्रेसी नेता के रुप में है,लेकिन वीरेंद्र सिंह के करीबी होने के कारण वे भी पार्टी को छोड़ने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed