फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now statements of nine members including Mahant will be recorded, Shri Akal Takht team will reach Gurudwara Nada Sahib on 18th

Kurukshetra News: अब महंत सहित नौ सदस्यों के दर्ज होंगे बयान, 18 को गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचेंगी श्री अकाल तख्त टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Now statements of nine members including Mahant will be recorded, Shri Akal Takht team will reach Gurudwara Nada Sahib on 18th
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पिछले माह हुए विवाद की श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा की जा रही जांच जल्द पूरी होगी। 18 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब की जांच टीम कमेटी के पूर्व प्रधान महंत करमजीत सिंह सहित नौ सदस्यों के बयान दर्ज करेगी। इसके लिए टीम गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकुला पहुंचेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार सभी बाकी सदस्य बयान दर्ज कराएंगे और इसके बाद रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार को दी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम उठाया जाना है और इस पर पूरे सिख समाज की नजरें टिकी हुई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत 14 अगस्त को अंबाला के श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में बैठक के दौरान कमेटी पदाधिकारियों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। इसके बाद यह प्रकरण चर्चा में आ गया था। इस संबंध में तत्कालीन महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा, पूर्व अध्यक्ष रहे बलजीत सिंह दादूवाल के बाद महंत करमजीत सिंह की ओर से भी श्री अकाल तख्त साहिब को शिकायत दी गई थी,जिसमें पूरे प्रकरण की जांच करते हुए उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई थी। इस पर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी। इस टीम ने सात सितंबर को ही गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में सभी पदाधिकारियों और बैठक में मौजूद सदस्यों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन यहां बलजीत सिंह दादूवाल व गुरविंद्र सिंह धमीजा ही बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। इसके बाद यह जांच अटकी हुई थी और अब जांच टीम 18 सितंबर को गुरुद्वारा नाडा साहिब में इस मामले की जांच करने पहुंचेगी, जहां बयान दर्ज कराने के लिए महंत करमजीत सहित अन्य सभी नौ सदस्यों को भी पत्र जारी कर सूचित किया गया है। इसी विवाद के चलते महंत करमजीत सिंह कमेटी के प्रधान और गुरविंद्र सिंह धमीजा महासचिव पद से त्यागपत्र दे चुके हैं और उनकी जगह वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध को प्रधान व सदस्य रमणीक सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार द्वारा सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन




बयान दर्ज कराने पहुंचेंगे महंत करमजीत सिंह : हरप्रीत सिंह
पूर्व प्रधान महंत करमजीत सिंह से संपर्क न होने पर उनके प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह ने इस बावत पुष्टि करते हुए बताया कि 18 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष गुरुद्वारा नाडा साहिब में महंत करमजीत सिंह विवाद को लेकर अपने बयान दर्ज कराएंगे। जांच कमेटी की ओर से अन्य सदस्यों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed