{"_id":"6546b1afe4ca74d4a008f227","slug":"now-registration-to-become-a-sikh-voter-can-be-done-till-15th-november-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-8087-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब 15 नवंबर तक कराया जा सकता है सिख वोटर बनने के लिए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब 15 नवंबर तक कराया जा सकता है सिख वोटर बनने के लिए पंजीकरण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त कार्यालय ने सिख वोटरों से स्व-घोषणा प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि को 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर करने की घोषणा की है। हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त कार्यालय के सचिव संदीप कुमार एचसीएस ने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव के लिए वोटर बनने हेतु पूर्व में पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद आयुक्त कार्यालय ने प्रत्येक आवेदक से स्व-घोषणा प्राप्त करने के लिए इस कार्यालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसी के मद्देनजर मतदाता सूची तैयार करने के लिए उनका नाम मतदाता के रूप में पंजीकृत करने की अवधि जो 31 अक्तूबर को समाप्त हो चुकी है, को अब 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।
सचिव संदीप कुमार ने कहा कि उन आवेदकों को केवल स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा, जिन्होंने पहले ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है। उन्होंने उन्हें 15 नवंबर तक अपना स्व-घोषणा पत्र जमा करने की सलाह दी है।