फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now purchase of potatoes will start in Shahabad grain market from 27th November, decision taken in the meeting

Kurukshetra News: अब 27 नवंबर से शाहाबाद अनाज मंडी शुरू होगी आलू की खरीद, बैठक कर लिया फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now purchase of potatoes will start in Shahabad grain market from 27th November, decision taken in the meeting
शाहाबाद। बैठक को संबो​धित करते अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू कालड़ा।
शाहाबाद। किसान विश्राम गृह में मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार मलिक की अध्यक्षता में अनाज मंडी आढ़़तियों व आलू व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न हुई, जिसमें मौजूदा सदस्यों ने एकमत होकर बाबैन व पिपली मंडी की तर्ज पर शाहाबाद में भी आलू की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक खत्म होने के बाद अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू कालड़ा और धनपत राय अग्रवाल ने बताया कि शाहाबाद अनाजमंडी में 27 नवंबर से आलू की खरीद शुरू होगी, जिससे किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा और उसे सरकार द्वारा चलाई गई। भावांतर भरपाई योजना का भी लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि शाहबाद इलाके में आलू की पैदावार बहुत अधिक है और यहां कोल्ड स्टोर की संख्या भी अधिक है, लेकिन पहले अनाजमंडी में खरीद न होने से किसानों को और आलू व्यापारियों को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले आलू की मंडी पिपली और बाबैन में है, लेकिन वहां जाने से किसान को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है, इसलिए आज बैठक में यह फैसला लिया गया है। सचिव कृष्ण मलिक ने बताया कि बेशक शाहाबाद अनाजमंडी में भी आलू की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन किसानों को यह भी छूट रहेगी कि वह अपनी आलू की फसल किसी भी मंडी में बेच सकता है। उन्होंने बैठक में कहा कि अगर कोई व्यापारी मार्केट कमेटी के अधिसूचित क्षेत्र में सीधे तौर पर किसान के खेत या मंडी के बाहर आलू की खरीद करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अनाज मंडी के दोनों प्रधानों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारियों, खरीदारों को विशेष रूप से आलू की फसल पर 1.50 से 2.00 प्रतिशत कटौती देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एरिया के लगभग 30 आलू व्यापारी डिंपी बतरा, अंशुल बंसल, अमर टीटू, सुरेंद्र भीमा, रमेश, हर्ष कालड़ा, कृष्ण, विजय कलसाना, विलय ठुकराल, पाली सतपाल और चरणजीत अदलखा ने अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed