फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now private buses will run on nine more local routes, 120 permits issued

Kurukshetra News: अब नौ और स्थानीय मार्गों पर दौड़ेंगी निजी बसें, 120 परमिट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Now private buses will run on nine more local routes, 120 permits issued
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों को संबो​धित करते राज्य प्रधान मायाराम उनियाल। सं
कुरुक्षेत्र। अब जिले नौ स्थानीय रूटों पर भी ग्रामीण यात्रियों को बस की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी राह आसान होगी। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के लिए 120 परमिट जारी किए गए हैं, जिससे अब जिले भर में 60 निजी बसें नौ रूटों पर चल सकेगी।
विज्ञापन


पिछले कई सालों से लोकल रूटों पर बस न होने के चलते लोगों को दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा था। कई बार दूसरे वाहन न मिलने पर पैदल ही सफर तय करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल में जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी, लेकिन अब कई लोकल रूटों पर जल्द बस चलने की उम्मीद हैं, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं निजी बसों के परमिट जारी किए जाने का विरोध रोडवेज कर्मचारियों ने किया, जिसके चलते नए बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारी रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन रूटों के लिए जारी किए गए परमिट
-कुरुक्षेत्र से ठोल वाया धुराला, झांसा
-पेहवा से बाबैन वाया ज्योतिसर, कुरूक्षेत्र, पिपली, रामपुरा, कोल्हापुर, मरचेहड़ी
-लाडवा से अंबाला शहर वाया बाबैन, शाहबाद, अंबाला कैंट
-पेहवा से अंबाला शहर वाया ईस्माईलाबाद, ठोल, नग्गल, मटहेड़ी
-कुरुक्षेत्र से यमुनानगर वाया मथाना, लाडवा, रादौर, दामला
-पेहवा से कुरुक्षेत्र वाया ज्योतिसर
-पेहवा से रादौर वाया ज्योतिसर, कुरूक्षेत्र, पिपली, मथाना, लाडवा
-शाहबाद से करनाल वाया पिपली, नीलोखेड़ी
- पिहोवा से शाहाबाद वाया मलिकपुर, कैंथला, बचकी, माण्डी, भुस्थला, झांसा, सलपानी, मदनपुर



फोटो 26
निजी परमिटों को किया जाए रद्द : मायाराम उनियाल
सांझा मोर्चे के सदस्य एवं ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान मायाराम उनियाल ने बताया कि आठ जुलाई को 262 रूटों पर 3658 प्राइवेट परमिट जारी किए गए हैं, जो कि रोडवेज के लिए नुकसान साबित होंगे। प्रदेशभर में रोडवेज के पास पर्याप्त मात्रा में बसें हैं जबकि कई जिलों में इलेक्ट्रिक बसों को भी धीरे-धीरे रूटों पर उतारा जा रहा है। प्राइवेट बसों को रूटों पर उतारने से रोडवेज विभाग को राजस्व का नुकसान होगा। निजी बसों को दिए गए रूटों को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग यूनियन करती है।




परिवहन मंत्री के आवास का होगा घेराव : नरेंद्र पांचाल
यूनियन प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि तत्कालीन परिवहन मंत्री व प्रधान सचिव के साथ रोडवेज सांझा मोर्चा के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें कई मांगों को लेकर सहमति बनी थी। इन मांगों को जल्द लागू करने की बात भी कही गई थी, लेकिन उन्हें आज तक लागू नहीं किया गया। इसके लिए साझा मोर्चे के आह्वान पर सभी डिपो में 26 जून को एक दिन की भूख हड़ताल भी रखी गई थी। अब 13 जुलाई तक मांगों को लागू नहीं किया तो 14 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।



प्रदर्शन में यह रहे मौजूद
जितेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, हरिओम, भोपाल सिंह, हरिश्चंद्र, सतबीर यादव, अरुण कुमार, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार, गुलजार सिंह, टिंकू, जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, रामकुमार, संदीप कुमार, पवन कुमार, जोगिंदर सिंह, रामदास, बलविंदर, राज कपूर, राजेश कुमार, मनिंदर सिंह, मेघ नाथ, रोहतास सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते राज्य प्रधान मायाराम उनियाल। सं

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते राज्य प्रधान मायाराम उनियाल। सं

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते राज्य प्रधान मायाराम उनियाल। सं

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते राज्य प्रधान मायाराम उनियाल। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed