{"_id":"69add186592dad61420d5db4","slug":"now-patients-will-also-get-diet-plan-in-the-district-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-151239-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब मरीजों को जिला अस्पताल में भी मिलेगा डाइट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब मरीजों को जिला अस्पताल में भी मिलेगा डाइट प्लान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डायटीशियन नरेंद्र कौर।
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ सही खानपान की जानकारी भी दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुविधा शुरू की है। अस्पताल के तीसरे तल पर ओपीडी एरिया के बाहर स्थित एनसीडी कॉर्नर, कमरा नंबर 437 में सोमवार से डायटीशियन नरेंद्र कौर अपनी सेवाएं देंगी। यहां मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार डाइट प्लान तैयार करके दिया जाएगा जिससे उपचार के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके।
बीमारी के उपचार में दवा के साथ सही आहार का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। कई बार मरीज दवा तो समय पर ले लेते हैं लेकिन खानपान में लापरवाही के कारण बीमारी पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाती। ऐसे में अस्पताल में डाइट संबंधी परामर्श मिलने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। डायटीशियन मरीज की बीमारी, उम्र, वजन और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें संतुलित आहार के बारे में जानकारी देंगी।
इलाज के लिए पहुंचते हैं रोजाना 1400 मरीज
जिला नागरिक अस्पताल में करीब 1400 मरीज रोजाना इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे मरीज होते हैं जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य गैर-संचारी बीमारियों से पीड़ित होते हैं। अस्पताल के एनसीडी कॉर्नर में जांच कराने के लिए आने वाले हर दूसरे मरीज में उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या सामने आ रही है। इन बीमारियों में दवा के साथ-साथ खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। सही डाइट से इन बीमारियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
मरीजों को मिलेगा डाइट प्लान : डॉ. साराह
पीएमओ डॉ. साराह अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब डाइट संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। डायटीशियन नरेंद्र कौर एनसीडी कॉर्नर में बैठकर मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार डाइट प्लान तैयार करके देंगी। सही खानपान अपनाने से कई बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।