फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now no new development work will be done in the district due to code of conduct: Shantanu Sharma

जिले में अब आचार संहिता के चलते नहीं होगा कोई भी नया विकास कार्य : शांतनु शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Now no new development work will be done in the district due to code of conduct: Shantanu Sharma
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त शांतनु शर्मा। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, इसलिए जिले में कोई भी नया काम शुरू नहीं होगा और न ही कोई वर्क आर्डर पास किया जाएगा। इसके अलावा जो कार्य चल रहे है वह सुचारू रूप से चलते रहेंगे। उक्त जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आरटीए विभाग द्वारा आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में व्यक्त किए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जिले में लोक निर्माण विभाग, लोकल अर्बन बॉडी, मार्केटिंग बोर्ड की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत करवाने का काम जल्द से जल्द किया जाए। इसके अलावा रोड सेफ्टी के 11 नए एजेंडों को भी हाउस के समक्ष रखा गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर ब्रेकर की हालत ठीक नहीं है, इन ब्रेकरों के सही न होने के कारण दुर्घटना हो जाती है, इसलिए संबंधित ब्रेकरों को तुरंत रिपेयर कर उनकी मार्किंग व पेंट किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, जीटी रोड पर लैन नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाए। जब सभी विभागों के अधिकारी मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करवाएंगे तो निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा। आरटीए सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि आरटीए विभाग द्वारा समय-समय पर सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत बसों की चेकिंग की जा रही है और रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रमों के तहत स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। आरटीए विभाग के निरीक्षक जोगिंद्र सिंह ने पीपीटी के माध्यम से बैठक के एजेंडों को प्रस्तुत किया। इस मौके पर एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, नगराधीश रमन गुप्ता, डीएसपी रामकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed