फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now free bus service will run for PGI Chandigarh every Wednesday

Kurukshetra News: अब प्रत्येक बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए निशुल्क चलेगी बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Now free bus service will run for PGI Chandigarh every Wednesday
कुरुक्षेत्र। सेवा न्यास की सेवार्थ बस को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते आईएमए
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र सेवा न्यास द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ ओपीडी के लिए बस सेवा शुरू की गई। इस बस को आईएमए के प्रधान डॉ. ऋषिपाल गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर गीता द्वार पिपली से रवाना किया। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से सभी मरीजों के लिए चाय बिस्कुट और केले के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी । प्रत्येक बुधवार को सुबह पांच बजे यह बस बिरला मंदिर से चलकर मोहन नगर अग्रसेन चौक से होते हुए पिपली के लिए प्रस्थान करती है, जो कि पिपली से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन


पीजीआई चंडीगढ़ ओपीडी में सभी मरीजों का चेकअप करवाने के बाद यह बस लगभग चार बजे वापस गीता द्वार पिपली के रास्ते अग्रसेन चौक, मोहन नगर होती हुई बिरला मंदिर लिए प्रस्थान करती है। इस मौके पर संस्था के सदस्य मदन खन्ना, प्रेम अनेजा, पंकज खन्ना, संजय सहगल, दीपा, अरविंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed