फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now five lamps will be lit in every house on the International Geeta Jayanti Mahotsav

Kurukshetra News: अब अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर हर घर में जलेंगे पांच दीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Now five lamps will be lit in every house on the International Geeta Jayanti Mahotsav
सेवा सिंह
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले ही पूरे देश भर में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और अभी भी धर्मनगरी पर इसका खुमार छाया हुआ है, जिसके चलते हर घर रोशन है। अब अगले माह फिर धर्मनगरी इसी तर्ज पर जगमग होगी। हर घर पर कम से कम पांच-पांच दीये जलाए जाएंगे। यह मौका होगा सात से 24 दिसंबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का, इस दौरान शहर का हर वार्ड और हर घर रोशन होगा।

इस दौरान धार्मिक संस्थान भी सजाए जाएंगे और धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। यह पहला मौका होगा जब इस तरह दीपोत्सव और अनुष्ठान के जरिये पूरा शहर इस महोत्सव में शरीक होगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने बड़ी पहल की है। बोर्ड ने इस बार महोत्सव को खास बनाने के लिए पूरे शहर को जोड़ने की योजना तैयार की है। इसके तहत 23 दिसंबर को गीता जयंती के दिन शहर को रोशन किया जाएगा और यह कार्य शहर के लोग खुद करेंगे। इसके लिए संकल्प तक लिया जा रहा है। बोर्ड के पदाधिकारी एवं अधिकारी हर वार्ड पहुंच रहे हैं, जहां वार्ड के अंतर्गत आने वाले सेक्टर, कॉलोनियों की रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के साथ-साथ अन्य संभ्रांत लोगों, सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस योजना को सिरे चढ़ाए जाने की अपील की जा रही है । अभी तक शहर के 16 वार्डों में बैठकें की जा चुकी है। लोगों के मिले समर्थन से अब केडीबी के हौसले और भी बढ़े हैं और अगले कुछ ही दिनों में अन्य सभी वार्डों में भी इसी तर्ज पर निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन




बॉक्स

गीता कॉलोनी की महिलाएं आईं आगे



बोर्ड की इस पहल को सबसे बड़ा समर्थन गीता कॉलोनी से मिला है, जहां महिलाएं विशेष तौर पर आगे आई हैं। महिलाओं ने ठाना है कि कॉलोनी के नाम को गीता जयंती पर अवश्य सार्थक किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने घर-घर संपर्क भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



हर क्षेत्र में बोर्ड और हॉेर्डिंग भी लगाए जाएंगे

योजना के अनुसार महोत्सव को लेकर सभी वार्ड, कॉलोनी, सेक्टर में बोर्ड एवं होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। हर क्षेत्र के सभी धार्मिक संस्थान में अनुष्ठान भी किए जाएंगे, इसके लिए परिवार से एक-एक व्यक्ति अवश्य सहयोग करेगा। यही नहीं हर क्षेत्र व परिवार से महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर तट पर की जाने वाली आरती में शामिल होने के लिए भी अपील की जा रही है।




फोटो

बॉक्स

मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन : सिंघल



मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि बोर्ड ने इस बार लोगों को जोड़ने का यह नया प्रयास किया है, जिसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। अभी तक 16 वार्डों के लोगों के साथ बैठक हो चुकी है, जिसमें सभी संभ्रांत लोगों ने सहमति जताई है। जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में भी इस मुहिम को सिरे चढ़ाया जाएगा। महोत्सव के दौरान पूरा शहर दीवाली की तर्ज पर जगमगाता दिखाई देगा। हर घर पर कम से कम पांच-पांच दिये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed