{"_id":"665bb9e5db8fa4fcf80ee816","slug":"now-farmers-are-preparing-for-paddy-transplantation-this-time-the-target-of-production-is-60-lakh-quintals-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-118929-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब धान रोपाई की तैयारी में किसान, इस बार 60 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब धान रोपाई की तैयारी में किसान, इस बार 60 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान रोपाई 15 जून के बाद शुरू हो जाएगी, जिसके लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है तो वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भी तैयारी में जुटा है। जिले में इस बार एक लाख 25 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई की जानी है, जिसके साथ ही 60 लाख क्विंटल धान उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके पार होने की संभावना भी पिछले वर्ष के रहे उत्पादन को देख अभी से जताई जा रही है। यह भी बता दें कि पिछले तीन वर्षों के दौरान ही धान रोपाई लक्ष्य से अधिक ही रही है। वर्ष 2022-23 में पांच हजार क्विंटल अधिक रकबे में रोपाई की गई तो वहीं 2023-24 में तीन हजार हेक्टेयर अधिक रकबे में धान रोपाई की गई थी। इस बार भी धान रोपाई लक्ष्य से अधिक रकबे में किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विभाग की ओर से यह लक्ष्य मोटे धान का ही माना जा रहा है जबकि बारीक कही जाने वाली बासमती किस्म की धान की ओर भी किसानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि हाल ही में किसानों में ऐसी किस्म के धान के बीज लेने के लिए होड़ मची रही थी। उधर किसान धान रोपाई 15 जून से पहले न कर पाएं, इसके लिए विभाग की ओर से निगरानी रखने के लिए टीमें बनाई गई हैं। फिलहाल विभाग के पास ऐसे मामले नहीं पहुंचे हैं।
यह रहा पिछले तीन वर्षों में धान का रकबा व उत्पादन
वर्ष-- -- -- - रकबा लक्ष्य-- -- -- -- -- -- -- -- -- उत्पादन लक्ष्य-- -- - उत्पादन हुआ
विज्ञापन
2022-23-- -- एक लाख 25 हजार हेक्टेयर-- - 63 लाख क्विंटल-- 88 लाख क्विंटल
2023-24-- -एक लाख 25 हजार हेक्टेयर-- -- 60 लाख क्विंटल-- 85 लाख क्विंटल
2024-25-- -एक लाख 25 हजार हेक्टेयर-- -- 60 लाख क्विंटल-- - 80 लाख क्विंटल से अधिक की उम्मीद
15 जून से धान रोपाई कर सकेंगे किसान : उपनिदेशक
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र मलिक का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 जून से पहले धान रोपाई पर पाबंदी है। इसके बाद ही किसान धान रोपाई कर सकते हैं। इस बार भी एक लाख 25 हजार हेक्टेयर धान रोपाई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से यह लक्ष्य मोटे धान का ही माना जा रहा है जबकि बारीक कही जाने वाली बासमती किस्म की धान की ओर भी किसानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि हाल ही में किसानों में ऐसी किस्म के धान के बीज लेने के लिए होड़ मची रही थी। उधर किसान धान रोपाई 15 जून से पहले न कर पाएं, इसके लिए विभाग की ओर से निगरानी रखने के लिए टीमें बनाई गई हैं। फिलहाल विभाग के पास ऐसे मामले नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
यह रहा पिछले तीन वर्षों में धान का रकबा व उत्पादन
वर्ष
विज्ञापन
2022-23
2023-24
2024-25