फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Dharmanagari will be cleaned with a plan, monitoring will be done every day

Kurukshetra News: अब योजना बनाकर होगी धर्मनगरी की सफाई, हर रोज होगी निगरानी

Sun, 01 Feb 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Now Dharmanagari will be cleaned with a plan, monitoring will be done every day
कुरुक्षेत्र। सफाई अ​भियान को लेकर डीएमसी अमन वर्मा अ​धिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। फरवरी के अंतिम सप्ताह में या मार्च की शुरूआत में स्वच्छता परीक्षा होगी, इसके लिए धर्मनगरी तैयारी में जुट गई है। जहां हुड्डा विभाग ने अपने अधीन सेक्टर दो, 30, 10 व 17 में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। वहीं नगर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। अब योजना बनाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी लगातार निगरानी भी होगी।
विज्ञापन

तय की गई योजना के अनुसार सबसे पहले शहर की मुख्य सड़कों से कचरे से लेकर हर प्रकार मलबा तक हटाया जाएगा। इसकी शुरूआत पिपली-थर्ड गेट रोड से की जाएगी। इसके लिए नगर प्रशासन ने न केवल टीमें तैयार की है बल्कि फील्ड में भी उतार दिया गया है। पिछले तीन दिन से नगर प्रशासन की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार बैठकें चल रही है तो दरोगाओं से लेकर सफाई कर्मियों तक को कार्य गंभीरता से किए जाने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
पहले ही दिन तीन सफाई कर्मी मिले गैर हाजिर
जहां एक ओर नगर प्रशासन के अधिकारी इस बार स्वच्छता परीक्षा में अव्वल आने के दावे कर रहे हैं तो वहीं इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं लेकिन जिन सफाई कर्मियों के सहारे यह परीक्षा टॉप हो सकेगी, वे हीं इन प्रयासों को झटका दे सकते हैं। इसकी बानगी नगर प्रशासन द्वारा बनाए गए अभियान के बाद फील्ड में टीमें उतारे जाने के पहले ही दिन उस समय देखने को मिली जब औचक निरीक्षण में तीन सफाई कर्मी ही गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। लगातार निगरानी भी की जाएगी। डीएमसी की ओर से भी सख्त आदेश जारी किए गए हैं। इस बार स्वच्छता परीक्षा में अव्वल आने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अभियान के तहत पहले मुख्य सड़कों के दोनों ओर का क्षेत्र स्वच्छ किया जाएगा, जिसके बाद कॉोनी, सेक्टर व अन्य क्षेत्रों में टीमें उतारी जाएंगी।

कुरुक्षेत्र। सफाई अभियान को लेकर डीएमसी अमन वर्मा अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। सफाई अभियान को लेकर डीएमसी अमन वर्मा अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed