{"_id":"6615a9490e84cd7f2a019a16","slug":"now-devotees-will-be-able-to-have-darshan-of-maa-bala-sundari-in-trilokpur-dham-buses-started-on-the-route-from-the-depot-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-116480-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: अब भक्त त्रिलोकपुर धाम में कर सकेंगे मां बाला सुंदरी के दर्शन, डिपो की ओर से रूट पर उतारी गई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: अब भक्त त्रिलोकपुर धाम में कर सकेंगे मां बाला सुंदरी के दर्शन, डिपो की ओर से रूट पर उतारी गई बसें
Wed, 10 Apr 2024 11:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:26 AM IST
सार
धर्मनगरी से पहले दिन पांच बसों ने त्रिलोकपुर धाम के लिए सफर तय किया। इन बसों के शुरू होने से मां बाला सुंदरी के दर्शन करने के लिए जाने वाले मां के भक्तों में भी खुशी की लहर बनी हुई है। हालांकि इन बसों को मां के भक्तों की जरूरत के हिसाब से बढ़ाया और कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अब मां के भक्त त्रिलोकपुर धाम में मां बाला सुंदरी के दर्शन कर सकेंगे। नवरात्रों के चलते कुरुक्षेत्र रोडवेज की ओर से कई बसों को रूटों पर उतारा गया है। इन बसों को मां के भक्तों की संख्या के हिसाब से हर रोज रूट पर उतारा जाएगा, जिसके लिए डिपो की ओर से कई दिनों से तैयारी भी की जा रही थी। यह बसें शाहाबाद, साढ़ौरा और काला अम्ब से होते हुए हिमाचल में पड़ने वाले त्रिलोकपुर धाम पहुंचेंगी। धर्मनगरी से चलकर यह बसें 110 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।
विज्ञापन
वहीं, धर्मनगरी से पहले दिन पांच बसों ने त्रिलोकपुर धाम के लिए सफर तय किया। इन बसों के शुरू होने से मां बाला सुंदरी के दर्शन करने के लिए जाने वाले मां के भक्तों में भी खुशी की लहर बनी हुई है। हालांकि इन बसों को मां के भक्तों की जरूरत के हिसाब से बढ़ाया और कम किया जा सकता है। नवरात्र का पहला दिन होने के चलते अभी पांच बसें ही मां के दरबार में पहुंची है, जबकि आगे मां के भक्तों की भीड़ के चलते इन बसों को बढ़ाया जा सकेगा। कुरुक्षेत्र से त्रिलोकपुर धाम में मां के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन
मां के दर्शन करने के लिए रास्ता होगा सुगम : नीलम रानी
नीलम रानी का कहना है कि त्रिलोकपुर धाम के लिए बस सेवा शुरू होने से अब मां के दर्शन करने के लिए रास्ता सुगम होगा। अब मां के दर्शन करने के लिए त्रिलोकपुर धाम जाया जा सकेगा। जबकि पहले दूसरे साधनों पर मजबूर होना पड़ता था। नवरात्रों के चलते मां बाला सुंदरी के दर्शन करने का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
पहले दिन रवाना हुई पांच बसें : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि नवरात्र के चलते मां के भक्तों के लिए त्रिलोकपुर धाम के लिए बस सेवा शुरू की गई हैं, इस बस सेवा को यात्रियों के बढ़ने से बढ़ाया और कम होने पर घटाया जा सकेगा। पहले दिन पांच बसे त्रिलोकपुर के लिए रवाना हुई, जबकि मां के भक्तों के बढ़ने से इन बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।