{"_id":"57990e0d4f1c1b385e21e132","slug":"now-clean-the-village-and-get-ward-1-million-reward-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वच्छ गांव व वार्ड को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्वच्छ गांव व वार्ड को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार द्वारा अब गांवों और कस्बों को स्वच्छता में अव्वल आने पर स्वर्ण जयंती पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगर परिषद के वार्ड को 1 लाख व नगर पालिका के वार्ड को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यह जानकारी एडीसी राजेश जोगपाल ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए स्वर्ण जयंती पुरस्कार की योजना को शुरू करने का निर्णय लिया हैं।
इस योजना के तहत प्रतिमाह प्रतियोगिता के आधार पर ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के वार्डों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस योजना से न केवल लोग गांवों और कस्बों को साफ रखने के लिए प्रेरित होंगे, बल्कि इनमें से एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की शुरुआत होगी। इस पुरस्कार के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1 लाख, नगर पालिका के वार्ड को 50 हजार व नगर परिषद के वार्ड को 1 लाख की राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय की संपूर्ण स्वच्छता के लिए एक मासिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा जिलास्तर पर सबसे स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय को 10 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जुलाई माह के लिए आवेदन कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति के कार्यालय में 28 जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं। एक श्रेष्ठ ग्राम पंचायत का चयन करने के लिए पंचायत समिति के चेयरमैन की अध्यक्षता में खंड स्वच्छता समिति 29 जुलाई से 3 अगस्त तक सभी आवेदक ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगी व विजेता ग्राम पंचायतों के नाम 5 अगस्त तक घोषित किए जाएंगे।