फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now children up to five years of age can visit the Anubhav Kendra for free and those up to 18 years can visit for Rs 50.

Kurukshetra News: अब पांच साल तक के बच्चे फ्री और 18 तक 50 रुपये में देख सकेंगे अनुभव केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now children up to five years of age can visit the Anubhav Kendra for free and those up to 18 years can visit for Rs 50.
कुरुक्षेत्र। अनुभव केंद्र में दर्शाया गया महाभारत का दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब पांच साल तक के बच्चे फ्री व पांच से 18 साल तक के बच्चे 50 रुपये के शुल्क पर महाभारत अनुभव केंद्र देख सकेंगे। विद्यार्थियों को राहत देने के लिए केंद्र की नई दरें तय की गई हैं। इसके लिए सरकार के पास उपायुक्त की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले सरकार ने विद्यार्थियों के लिए प्रति टिकट की राशि 200 रुपये निर्धारित की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 नवंबर को केंद्र का अवलोकन किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम के साथ-साथ देशभर में इस केंद्र की तारीफ भी की।
विज्ञापन

केंद्र में पांच ब्लॉक बनाए गए हैं और हर ब्लॉक में आधुनिकतम तकनीकी का प्रयोग करके कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थों और महाभारत के अहम लम्हों के साथ-साथ गीता उपदेशों के बारे में अनोखे अंदाज में दिखाने का प्रयास किया गया है। इस भव्य संग्रहालय को देखने के लिए वीवीआईपी लोगों के साथ-साथ विद्यार्थी और देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक 100 रुपये प्रति विद्यार्थी और शनिवार व रविवार को 150 रुपये प्रति विद्यार्थी टिकट की दर निर्धारित की है।

वहीं सप्ताह में सामान्य लोगों के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति और शनिवार व रविवार को 250 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए सप्ताह में 500 रुपये प्रति व्यक्ति, वीकेंड पर 600 रुपये प्रति व्यक्ति की टिकट निर्धारित की है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेज का पहचान पत्र दिखाना होगा और विद्यार्थी आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड भी दिखा सकते हैं।

कुरुक्षेत्र। अनुभव केंद्र में दर्शाया गया महाभारत का दृश्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। अनुभव केंद्र में दर्शाया गया महाभारत का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed