फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Brucella disease will not be able to attack female animals, 49 teams deployed for control

Kurukshetra News: अब मादा पशुओं को नहीं घेर पाएंगी ब्रूसेला बीमारी, नियंत्रण के लिए उतारी 49 टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Now Brucella disease will not be able to attack female animals, 49 teams deployed for control
कुरुक्षेत्र। पशुपालन विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह पंवार। संवाद
कुरुक्षेत्र। मादा पशुओं को ब्रूसेला बीमारी से निजात मिल सके, इसके लिए अब पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके चलते अब जिले भर की चार हजार मादा पशुओं को ब्रुसेलोसिस के टीके लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से 49 टीमों को इसके लिए मैदान में उतारा गया है, जिनमें 40 डॉक्टरों की निगरानी में 110 के करीब कर्मचारी चार से आठ महीने की मादा पशुओं का टीकाकरण करेंगे। इन टीमों में 49 पशु चिकित्सालय और 71 डिस्पेंसरियों के कर्मचारी शामिल रहेंगे। यह टीमें जिले भर में मादा पशुओं का टीकाकरण कर उन्हें टैग तो लगाएंगी ही साथ ही भारत पशुधन ऐप पर उन पशुओं का टैग नंबर के साथ अन्य जानकारियां भी दर्ज करेंगी, जिससे टीकाकरण हो चुके मादा पशुओं का आसानी से पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके लिए जिला पशुपालन विभाग की ओर से सोमवार से टीकाकरण शुरू किया जाएगा, जो कि 30 जून तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मादा पशुओं में जीवन में एक बार यह टीकाकरण होता है, जो कि चार से आठ महीने की उम्र की मादा कटड़ियों और बछड़ियों को लगाया जाता है। यह बीमारी मादा पशुओं में न फैले इसके लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय में भी निशुल्क टीकाकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन



क्या है ब्रूसेला बीमारी
ब्रूसेला बीमारी मादा पशुओं में फैलने वाला रोग है, जो कि दूध के माध्यम से इंसानों में भी फैलने के आसार रहते हैं। ब्रूसेला बीमारी मादा पशुओं में गर्भपात करता है। यह महामारी न सिर्फ पशुओं में बल्कि बीमार पशुओं का दूध पीने से इंसानों में भी आसानी से फैल सकती हैं, जिससे व्यक्ति को कई दिनों तक बुखार रहने और जोड़ों में दर्द होने की समस्या आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीकाकरण चार से आठ माह की मादा पशुओं का किया जा रहा : जसबीर सिंह
पशुपालन विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह पंवार का कहना है कि जिलेभर में चार हजार मादा पशुओं का ब्रुसेलोसिस टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 150 के करीब कर्मचारियों की ड्यूटियां टीकाकरण में लगाई गई हैं। यह टीकाकरण चार से आठ माह की मादा पशुओं का किया जा रहा है, ताकि भविष्य में मादा पशुओं का गर्भपात होने से रोका जा सके। मादा पशुओं से इंसान में भी इस बीमारी के फैलने का खतरा होता है, इसलिए इस बीमारी का टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए। इसके लिए विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed