{"_id":"67462ec280069ca367028736","slug":"now-along-with-dengue-investigation-of-chikungunya-and-malaria-has-also-started-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127475-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब डेंगू के साथ चिकनगुनिया और मलेरिया की जांच भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब डेंगू के साथ चिकनगुनिया और मलेरिया की जांच भी शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेंगू की जांच के लिए रक्त का सैंपल लेते कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के साथ चिकनगुनिया व मलेरिया की जांच भी शुरू कर दी। विभाग की टीमों ने चिकनगुनिया के नौ सैंपल जांच के लिए भेज दिए। उधर, डेंगू के दो और नए मामले मिलने से आंकड़ा 267 पर पहुंच गया। मंगलवार को टीम ने वार्ड-तीन, 18 व सेक्टर-तीन में डेंगू संदिग्ध 37 और चिकनगुनिया के नौ सैंपल एकत्रित किए। इनको जांच के लिए सेक्टर-चार के पॉली क्लीनिक भेजा गया, जबकि एक दिन पहले लिए गए 52 सैंपल की जांच में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभी तक 3,288 डेंगू संदिग्धों के सैंपल की जांच कर 267 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विभाग ने डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया और मलेरिया की जांच भी शुरू कर दी। पहले दिन विभाग की टीमों ने चिकनगुनिया के नौ सैंपल लिए। हालांकि मलेरिया का कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया। चिकनगुनिया के नौ सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
चिकनगुनिया की रिपोर्ट निगेटिव तो डेंगू के मिले दो केस : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चिकनगुनिया के नौ सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पहले दिन मलेरिया का कोई सैंपल नहीं लिया गया, जबकि डेंगू के दो नए केस मिलने से आंकड़ा 267 पहुंच गया। इसमें 261 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी छह मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से दो को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार दिया जा रहा है।