Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now 164 pilgrimages of 48 Kos will be on the map

Kurukshetra News: अब मानचित्र पर होंगे 48 कोस के 164 तीर्थ, आसान होगी परिक्रमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now 164 pilgrimages of 48 Kos will be on the map
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में आने वाले देश-विदेश के पर्यटक अब कुरुक्षेत्र के 48 कोस के अंतर्गत स्थित 164 तीर्थों को मानचित्र पर देख सकेंगे। इससे तीर्थ से लेकर संबंधित क्षेत्र व गांव की सीमा तक का पता चल सकेगा। तीर्थों की परिक्रमा आसान होगी तो पर्यटकों का समय भी बच सकेगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इसरो के सहयोग से पहली बार ऐसा मानचित्र तैयार करवाया है। इससे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके बाद यह मानचित्र हर तीर्थ से लेकर होटल, धर्मशाला व अन्य सभी सार्वजनिक जगहों पर लगाया जाएगा, ताकि यहां पहुंचने वाला हर पर्यटक संबंधित तीर्थ की जानकारी लेकर सीधे वहां पहुंच सके। अभी तक 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थों को दर्शाने वाला कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पास कोई मानचित्र नहीं था। ऐसे में अनेक पर्यटकों व श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था तो वहीं उनका अधिक समय भी बर्बाद होता था तो तीर्थों तक पहुंचने की उलझन भी रहती थी। केडीबी द्वारा तैयार कराए इस मानचित्र में हर तीर्थ से लेकर संबंधित क्षेत्र व गांव की सीमा तक दर्शाई गई है। यहां तक कि उसके आसपास गुजरने वाले सड़क व रेलमार्ग के साथ-साथ नदी व नहरों को भी बताया गया है। इससे इन तीर्थों की परिक्रमा पर्यटकों के लिए आसान होगी।
विज्ञापन



बॉक्स
कैथल में है सबसे ज्यादा तीर्थ
कुरुक्षेत्र के 48 कोस के अंतर्गत 164 तीर्थ हैं, जिनमें सबसे ज्यादा कैथल के 61 तीर्थ हैं। कुरुक्षेत्र में 45, करनाल में 39, जींद में 18 व पानीपत में एक तीर्थ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स, फोटो 23
मानचित्र को जल्द दिया जाएगा अंतिम रूप : उपेंद्र
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि केडीबी के अंतर्गत आने वाले सभी तीर्थों का मानचित्र पहली बार तैयार कराया गया है। फिलहाल इसे कुरुक्षेत्र के 48 कोस नाम दिया गया है। जल्द ही इस मानचित्र को फाइनल रूप दिया जाएगा, जिसके साथ ही इसके नए नाम पर भी विचार होगा। इस मानचित्र का धर्मनगरी आने वाले पर्यटकों को बड़ा फायदा होगा। इस मानचित्र के जरिए वे जिस तीर्थ पर पहुंचना चाहते हैं, वहां की राह आसान होगी। मानचित्र पर तीर्थों की सूची अलग से भी दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed