Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now 100 sanitation workers will be appointed through tender.

Kurukshetra News: अब टेंडर के जरिये नियुक्त किए जाएंगे 100 सफाईकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now 100 sanitation workers will be appointed through tender.
कुरुक्षेत्र।  बैठक में चर्चा करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति - फोटो : credit
कुरुक्षेत्र। आने वाले समय में शहर और स्वच्छ दिखाई देने लगेगा, इसके लिए नगर परिषद टेंडर के जरिये 100 और कर्मचारी नियुक्त कर रही है। एक सप्ताह में ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यही नहीं दीवाली के मौके पर शहर को लाइटिंग और रंग-बिरंगी लड़ियों से भी सजाया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शहर की स्वच्छता व सुंदरता के लिए विस्तार से चर्चा की गई। सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र सीएम सिटी व पर्यटन स्थली होने के कारण यहां आए दिन वीवीआईपी व अन्य गणमान्य लोगों का तो आना-जाना लगा ही रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र लगातार पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अपना काम कर रहे हैं लेकिन एरिया और जनसंख्या बढ़ने और कर्मचारियों की कमी से उन पर भी काम का ज्यादा दबाव रहता है। इसी समस्या को देखते हुए और आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन व गीता जयंती के चलते अब 100 सफाई कर्मचारी ओर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी सहित अन्य सफाई उपकरणों की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि त्योहारी सीजन पर शहर को और अच्छा लुक देने के लिए शहर में लाइटिंग और रंग-बिरंगी लड़ियां भी लगाई जाएंगी जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। शहर में सभी चौक-चौराहों को महाभारत की थीम पर सजाया जाएगा, ताकि पर्यटकों को यह एहसास हो कि हम गीता की भूमि पर आए हैं। शहर की सड़कों की रिपेयरिंग व कई नई सड़कें भी बनाई जाएंगी।

कुरुक्षेत्र।  बैठक में चर्चा करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र।  बैठक में चर्चा करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed