फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   notice of reason will release on monday

सोमवार को जारी किया जाएगा कारण बताओ नोटिस

Sun, 28 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो कुरुक्षेत्र। Updated Sun, 28 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने बताया कि विभाग की ओर से सोमवार को स्कूल मुखिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा, जिसके बाद मामले की हर प्रकार से जांच करवाई जाएगी। इस जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वीकार किया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है। बच्चों से किसी भी स्तर पर इस प्रकार से कार्य नहीं लिया जा सकता। यह मामला जहां सरकारी नियमों के विपरित है। वहीं बच्चों की पढ़ाई पर भी विपरित असर पड़ता है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाना बेहद मुश्किल है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है। डीईओ ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी स्कूल में अध्यापकों द्वारा बच्चों पर इस तरह थोंपी जाने वाली मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो अध्यापक पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले भी कई स्कूलों में अध्यापकों की मनमानी व बच्चों से कार्य करवाए जाने के मामले सामने आए हैं। उन पर भी विभाग ने कार्रवाई की है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने गांव सुंदरपुर के राजकीय मिडिल स्कूल में बच्चों से मिट्टी उठवाने का खुलासा किया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। अब सोमवार को स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed