{"_id":"572e43674f1c1b687b5cd3ca","slug":"not-to-give-the-side-beat-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न देने पर आटो चालक की जमकर धुनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड न देने पर आटो चालक की जमकर धुनाई
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 08 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
घ्ाायल ऑटाो चालक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक ने रोडवेज की बस को साइड नहीं दी, जिससे नाराज बस चालक और परिचालक ने ऑटो चालक को जमकर पीटा। गंभीर हालत के चलते ऑटो चालक को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
प्रत्यशदर्शियों के अनुसार ऑटो कुरुक्षेत्र की ओर से पिपली की ओर जा रहा था। पीछे से रोडवेज की बस आ रही थी। बस चालक बड़ी देर से हॉरन बजा रहा था, लेकिन ऑटो चालक ने बस को आगे जाने के लिए साइड नहीं दी। नए बस अड्डे के पास लाल बत्ती पर बस चालक ने बस को ऑटो के आगे निकाल कर रोक दी और बस चालक और परिचालक ने ऑटो चालक को जमकर पीटा। होमगार्ड और पुलिस कर्मचारियों ने ऑटो चालक को छोड़वाया। तभी दूसरे ऑटो चालकों ने ऑटो चालक के परिजनों को सूचना दी तो परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। ऑटो चालक की मां ने रोडवेज बस चालक को तमाचे मारने शुरू कर दिए। पुलिस कर्मचारियों ने ऑटो चालक की मां को रोका। सेक्टर 7 चौकी प्रभारी महेंद्र ने बताया कि इस मामले शिकायत तो आई है, लेकिन अभी जांच चल रही है। नियमों अनुसार जांच करके कार्यवाही की जाएगी।