फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Not contribute to the creation of Haryana BJP Ashok, Kurukshetra

भाजपा का हरियाणा के निर्माण में कोई योगदान नही : अशोक

Wed, 09 Nov 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 09 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश की भाजपा सरकार जिस हरियाणा की स्वर्ण जयंती को मनाकर अपना सीना ठोक रही है उस हरियाणा के निर्माण में भाजपा का कोई योगदान नही है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने लाडवा में युवा नेता राकेश खुराना के अनाजमंडी स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हरियाणा के निर्माण में बंसीलाल, देवी लाल, भजन लाल व ओमप्रकाश चौटाला ने अपना योगदान देकर प्रदेश को विकास के सोपान तक पहुंचाया है इसमें भाजपा का कोई योगदान नहीं है। भाजपा ने केवल भाई को भाई से लड़वाकर प्रदेश में भाईचारा खराब करने का काम किया है और प्रदेश को विकास के बजाय विनाश की तरफ धकेल दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता, विधायक व मंत्री मात्र झूठी घोषणाएं करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। भाजपा के शासन में पुराने कार्यों की मरम्मत के काम करवाने पर ही नेता अपने नाम का पत्थर लगवाकर फोटो खिंचवा कर सोशल साइट पर डाल रहे हैं और विकास के झूठे दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में व्यापारी, किसान, आम नागरिक से लेकर कर्मचारी व हर वर्ग के लोग परेशान हैं। इस अवसर पर इनेलो के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौ. जोगध्यान, पूर्व इनेलो प्रवक्ता राकेश खुराना, पूर्व पार्षद विजय ढींगडा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed