फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nomination in Bar Association elections from today

Kurukshetra News: बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन आज से

Wed, 19 Feb 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 19 Feb 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Nomination in Bar Association elections from today
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 28 को होगा। इसके लिए 19 फरवरी से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। ये जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुमेर सिंह कैरो ने दी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक इच्छुक पदाधिकारी नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

20 को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। आवेदन करने वाले प्रत्याशी 21 को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं, जिसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि प्रधान पद के लिए जमानत राशि 25 हजार रुपये, उप-प्रधान पद के लिए 15 हजार रुपये, महासचिव पद के लिए 20 हजार रुपये, सह-सचिव और खजांची पद के लिए के लिए सात हजार रुपये और महिला कार्यकारी सदस्य पद के लिए चार हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस बार भी नामांकन पत्र भरने से पहले ही सभी अपने-अपने पदों के लिए वोट की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए प्रधान पद के लिए धमेंद्र अत्री व सहदेव सिंह के नाम की चर्चा है। धमेंद्र अत्री पहले भी प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके है।
विज्ञापन

इस बार भी चुनाव में अपनी किस्मत अजमाएंगे। इसके अलावा उप-प्रधान पद के लिए राजेश मुहाल, सतपाल चौहान व सौरभ शर्मा और महासचिव पद के लिए आलोक शर्मा, संजीव धवन वही सह-सचिव पद के लिए खुशविंद्र वशिष्ठ व विक्रांत जागंड़ा और कैश्यिर के पद के लिए अखिल चौहान, जयदीप रंगा, पियूश गोयल व महिला कार्यकारी सदस्य के लिए गुंजन, रमनीख कौर बिंद्रा व पूनम चौहान के मैदान में आने को लेकर चर्चाएं जारी है।1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed