फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NOC for passport becomes a huge hassle for roadways workers

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मियों के लिए जी का जंजाल बनी पासपोर्ट के लिए एनओसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
NOC for passport becomes a huge hassle for roadways workers
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद
कुरुक्षेत्र। पासपोर्ट के लिए मिलने वाली एनओसी अब रोडवेज कर्मियों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है, जिसके चलते रोडवेज कर्मियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मी की माने तो अगस्त 2023 में कनाडा जाने के लिए एनओसी अप्लाई की गई थी, जो कि अब तक जारी नहीं की गई। एनओसी न मिलने के चलते रोडवेज निदेशालय के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पहले साल 2022 तक डिपो स्तर पर ही एनओसी जारी की जाती थी, लेकिन अब रोडवेज निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद ही एनओसी जारी होती हैं। हालांकि रोडवेज अधिकारियों की ओर से दावे किए जा रहे हैं, कि पासपोर्ट के लिए एनओसी रोडवेज मुख्यालय से अनुमति के बाद ही जारी होती है, जिसमें थोड़ा समय लगता है।
विज्ञापन



अब तक जारी नहीं की गई एनओसी : राजेश कुमार
रोडवेज कर्मी राजेश कुमार का कहना है कि अगस्त 2023 में पासपोर्ट के लिए मिलने वाली एनओसी के लिए अप्लाई किया था, जो अब तक जारी नहीं हुई। फरवरी माह में कनाडा में पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जाना था, लेकिन एनओसी न मिलने के चलते नहीं जा पाया। एनओसी को लेकर रिमाइंडर भी किया गया, लेकिन अब तक जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





डिपो स्तर पर जारी की जाए एनओसी : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि पहले डिपो स्तर पर ही पासपोर्ट के लिए एनओसी जारी की जाती थी, जिससे दो से तीन दिन का समय लगता था, लेकिन अब रोडवेज निदेशालय की ओर से एनओसी मिलती है। इससे जहां समय अधिक लगता है तो वहीं विदेश की यात्रा करने में भी अड़चन पैदा हो रही है। एनओसी को डिपो स्तर पर ही जारी किया जाना चाहिए।





निदेशालय को लिखा जाएगा रिमांइडर : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज मुख्यालय में पूरे प्रदेश से पासपोर्ट के लिए फाइलें आती हैं, जिससे एनओसी मिलने में समय लगता है। किसी कर्मी को पासपोर्ट के लिए एनओसी मिलने में दिक्कत हुई हैं तो उसकी जांच कराई जाएगी और रोडवेज निदेशालय को रिमाइंडर लिखा जाएगा, ताकि कर्मी को राहत मिल सके।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed