{"_id":"6897bf5f54769a87830bbd53","slug":"no-trace-found-of-friends-who-drowned-in-canal-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-140255-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नहर में बहे दोस्तों \nका नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नहर में बहे दोस्तों का नहीं मिला सुराग
Sun, 10 Aug 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा-हिनौरी रोड पर पश्चिमी यमुना नहर के तेज पानी में बहे बपदी गांव के दो दोस्त प्रदीप (28) और साहिल (27) शनिवार रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। उनकी की बहने राखी बांधने के लिए देर रात तक इंतजार करती रही।
दोनों की तलाश में गोताखोरों ने दो घंटे दो किलोमीटर तक नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं परिजन भी उनकी तलाश में नहर के तटों पर नजर जमाए बैठे हैं। प्रदीप और साहिल अपने तीसरे साथी कुलदीप उर्फ मंगू के साथ मिलकर नहाने के लिए शुक्रवार को नहर किनारे पहुंचे थे। प्रदीप और साहिल नहर में नहाने उतर गए, जबकि कुलदीप नहर किनारे बैठकर नहाने लगा।
इसी दौरान प्रदीप और साहिल पानी के तेज बहाव में बह गए थे। प्रदीप चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है और उसकी दो बहनों है, जो शादीशुदा है। प्रदीप की एक भाई की मौत हाल ही में हुई थी। प्रदीप के एक बेटी व दो बेटे हैं। उसकी बहनें रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधने के लिए आई हुई है। वहीं साहिल भी अपनी इकलौती बहन का इकलौता भाई है।
विज्ञापन
वह साहिल को राखी बांधने के लिए बहन ने शुक्रवार दोपहर को ही बाजार से राखी खरीदकर लाई थी। दोनों की बहने राखी हाथ में लेकर पूरा दिन आंसुओं के साथ उनका इंतजार करती रही। संवाद