{"_id":"573775c34f1c1b7b7a919a05","slug":"no-relief-from-the-heat-the-mercury-crossing-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से नहीं राहत, पारा 40 के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से नहीं राहत, पारा 40 के पार
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sun, 15 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
के पार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात शहर में करीब आधा घंटा जमकर हुई बारिश भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी है। शनिवार को सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई। दिनभर हवा की गति एक किलोमीटर प्रतिघंटा से कम रहने की वजह से लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। रात कोई हुई बारिश की वजह से दिनभर शहर में उमस व घुटन का वातावरण बना रहा। भीषण गर्मी व बिजली कटों ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़वाए रखे।
हालांकि रात का तापमान शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री कम होने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।
शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। शाम को मौसम में आई तबदीली के बाद रात को करीब आधा घंटा झमाझम बारिश भी हुई, लेकिन गर्मी पर उसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया है , हालांकि न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री लुढ़ककर 21 डिग्री पर पहुंच गया।
इससे लोगों को रात के समय मौसम की नमी व कम तापमान ने गर्मी से राहत दिलाई।
मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटो तक मौसम साफ रहने का अनुमान है तथा गर्मी अभी और इजाफ होगा।