फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No matter what the challenge is, one should give best performance in every situation: Saini

चुनौती कैसी भी हो, हर हाल में करना चाहिए श्रेष्ठ प्रदर्शन : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
No matter what the challenge is, one should give best performance in every situation: Saini
कुरुक्षेत्र। मैदान कोई भी हो, चुनौती कैसी भी हो लेकिन हमें हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। खेल सिर्फ हार-जीत के लिए ही नहीं बल्कि इनसे हमें हर प्रकार से मजबूत जीवन की सीख भी मिलती है। खेल दुनिया को जोड़ने का एक बहुत मजबूत और सशक्त माध्यम भी है। ऐसे में हर खिलाड़ी को अच्छी खेल भावना रखते हुए खेलना चाहिए। यह आह्वान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया।
विज्ञापन

वे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते खेल विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित हरियाणा कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मजबूत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन

खेल नर्सरियां खोली हैं और खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इस समय प्रदेश में 1,489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित आठ से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फीसदी जनसंख्या वाला हरियाणा बना खेलों का पावरहाउस : गौतम खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भले ही हरियाणा प्रदेश में पूरे देश के मुकाबले महज दो फीसदी जनसंख्या है लेकिन यह प्रदेश खेलों का पावरहाउस बन चुका है। हमारे खिलाड़ी खेल प्रतिभा की बदौलत प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन कर रहे हैं। बेटियां भी खेलों में अपना परचम लहरा रही हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की खेल नीति के चलते खिलाड़ियों ने अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। वर्ष 2014 से पहले 10 वर्षों में राज्य में खेल क्षेत्र के लिए 48 करोड़ रुपये की राशि दी। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने 550 करोड़ रुपये खिलाड़ियों और खेल सुविधा के लिए खर्च की है।
इस दौरान खेल विभाग के महानिदेशक संजीव शर्मा ने भी खेल नीतियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को दो लाख, द्वितीय को एक लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाडिय़ों को 50-50 हजार की इनाम राशि दी।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्ययक्ष सुशील राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, भाजपा नेता राहुल राणा, मानद सचिप उपेंद्र सिंघल, रविंद्र सांगवान, जिप उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, डीएसओ मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed